‘हम पांच’, ‘सात फेरे’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘जोधा अकबर’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘कुंडली भाग्य’ और ‘ब्रह्मराक्षस’ जैसे धारावाहिकों के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स ने जी टीवी की रेटिंग बढ़ाने के लिए अपने तरकश का एक और बाण निकाला है। जी टीवी बीते हफ्ते की रेटिंग के हिसाब से देखें तो हिंदी बोलने वाले राज्यों में टॉप 5 चैनलों में कहीं नहीं है। उससे आगे तो सोनी पल चैनल निकल चुका है। जी टीवी इधऱ काफी जोर लगा रहा है कि किसी तरह वह वापस देश के पांच चुनिंदा हिंदी मनोरंजन चैनलों में शामिल हो जाए और इसके लिए इसकी कार्यक्रम निर्माण टीम मेहनत भी काफी कर रही है। लेकिन, दिक्कत वही है कि जी टीवी की मार्केटिंग टीम इन कार्यक्रमों की जानकारी उन घरों तक नहीं पहुंचा पा रही है जिनके यहां का डाटा टीआरपी तय करता है यानी कि वे दर्शक जो पैसा देकर चैनल देखने का दम रखते हैं। फिलहाल जी टीवी की दांव मंगलवार को एक नए शो ‘भाग्य लक्ष्मी‘ पर लगने जा रहा है।
एकता कपूर ने उठाया जी टीवी को टॉप 5 में लाने का बीड़ा, आज तय होगा किस पर बरसेगी ‘भाग्य लक्ष्मी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित ज़ी टीवी का ‘भाग्य लक्ष्मी‘ जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी नाम की एक निस्वार्थ लड़की की कहानी है, जिसके पास सीमित साधन हैं, लेकिन अपनी गरीबी और जिंदगी के संघर्षों के बावजूद वह हमेशा अपनी जरूरतों से पहले दूसरों की जरूरतों का ख्याल रखती है और हर दिन हजारों तरीकों से दूसरों की खुशियों के लिए जीती है। अभिनेत्री ऐश्वर्या खरे इस शो में पंजाब के एक छोटे-से शहर की प्यारी-सी लड़की लक्ष्मी का रोल निभाएंगी, जो अपने मां-बाप की मौत के बाद मुंबई जैसे बड़े शहर में आ जाती है। यहीं लक्ष्मी की मुलाकात ऋषि ओबेरॉय से होती है जिसका रोल रोहित सुचंती निभा रहे हैं। ऋषि ओबेरॉय एक अमीर उद्योगपति है जिसका मानना है कि अपनी जिंदगी का कारीगर वह खुद है और वह जिस तरह चाहे अपनी जिंदगी उस तरह बना सकता है।
अपने किरदार के साथ-साथ इस शो के बारे में बताते हुए ऐश्वर्या कहती हैं, ‘‘मैं लक्ष्मी का रोल निभाने को लेकर काफी उत्साहित हूं। असल में, जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे तुरंत लक्ष्मी के साथ एक जुड़ाव महसूस हुआ। जहां लक्ष्मी और मैं स्वभाव में अलग-अलग हैं, वहीं मुझे लगता है कि हम दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता है और वो यह कि हम दोनों ही कर्म में विश्वास रखते हैं। लक्ष्मी की तरह ही मैं भी यह मानती हूं कि आपको जिंदगी में वही मिलता है, जिसके आप हकदार हैं। दूसरों के प्रति निस्वार्थ भाव और उदारता रखने से आप पर भाग्य हमेशा मेहरबान रहता है। लक्ष्मी की कहानी उन किरदारों से बिल्कुल अलग है, जो मैंने अब तक निभाए हैं। इसी वजह से यह प्रक्रिया काफी रोमांचक भी हो जाती है। मैं यह देखने को उत्सुक हूं कि इस किरदार को टेलीविजन पर कैसे स्वीकार किया जाएगा। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक इस कहानी और इस सफर से जुड़ सकेंगे।”
अपने किरदार और इस शो के बारे में बताते हुए रोहित ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ‘भाग्य लक्ष्मी‘ अब तक टेलीविजन पर दिखाई गई कहानियों से बिल्कुल अलग है। मेरा किरदार ऋषि बड़ा विनम्र और व्यवहारिक इंसान है, जो अपने तरीके से अपनी जिंदगी की राह बनाने में यकीन रखता है। वो कड़ी मेहनत में विश्वास रखता है, लेकिन अपनी जीत का जश्न मनाना भी जानता है। हम दोनों में बहुत-सी बातें एक जैसी हैं, और मुझे यकीन है कि ये किरदार निभाते हुए मुझे बहुत मजा आएगा। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक मेरे इस नए किरदार को पसंद करेंगे और हमेशा की तरह मुझे अपना प्यार देते रहेंगे।”
धारावाहिक की निर्माता एकता कपूर बताती हैं, ‘‘एक किरदार के रूप में लक्ष्मी उन सबसे पवित्र लोगों में से एक है, जिस पर हमने लंबे समय बाद काम किया है। उसकी एक खूबी है नेकी जो बीते कुछ वर्षों से लोगों के बीच से गायब हो रही है, लेकिन शायद ऐसा नहीं होना चाहिए। हमने ऐसे लोगों की कहानियां पढ़ीं, जो महामारी के दौरान पैदल चले और जरूरतमंद लोगों की मदद की। लक्ष्मी भी उन्हीं के जैसी है। जब भी आप किसी ऐसे को देखते हैं तो आपको उनसे प्यार हो जाता है और आप चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में अच्छा भाग्य आए। मुझे उम्मीद है कि लक्ष्मी हमारे दर्शकों के दिलों को छू जाएगी।”