टीवी सीरियल एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। दलजीत 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से लाइमलाइट में आई थीं। दलजीत की शादी साल 2015 में शालीन भनोत से हुई थी लेकिन शादी के 6 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। खबरों की मानें तो दलजीत जल्द ही दोबारा शादी करने वाली हैं।
2 of 5
Dalljiet Kaur
- फोटो : file photo
बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू में दलजीत ने इस बात का खुलासा किया। दलजीत कौर ने कहा- 'मैं शादी करना चाहती हूं और बहुत जल्दी। मेरे माता-पिता मिस्टर राइट की तलाश में हैं। मैं कई लड़कों से मिल चुकी हूं लेकिन इस बार थोड़ा अलग है। मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। मैं एक मां पहले हूं और बाद में पत्नी बनूंगी।'
3 of 5
Dalljiet Kaur and Bhanot
- फोटो : file photo
दलजीत ने कहा- 'इस बार मैं सेलिब्रिटी नहीं बल्कि बिजनेसमैन से शादी करना चाहती हूं। जो सेटल्ड हो।' उन्होंने कहा- 'जब मेरा बेटा जेयडन एक साल का भी नहीं हुआ था तब मैं शालीन से अलग हो गई थी। मेरा बेटा दोस्तों से उनके पिता के बारे में बात करता है। मुझे लगता है कि वह पिता की कमी को दूर करने के लिए तैयार है।'
4 of 5
Dalljiet Kaur
- फोटो : file photo
आपको बता दें, दलजीत ने अपने करियर की शुरुआत मंशा सीरियल से साल 2004 में की थी। इसके बाद 'कुसुम', 'कैसा ये प्यार है', 'कुलवधू', 'छूना है आसमान', 'संतान', 'कहानियां विक्रम और बेताल की', 'काला टीका' में नजर आई थीं। इसके अलावा रियलिटी शो 'नच बलिए', 'नचले वे सीजन 3' भी किया था।
5 of 5
Dalljiet Kaur
- फोटो : file photo
आखिरी बार दलजीत 'बॉस- बाप ऑफ स्पेशल सर्विेसेज' में नजर आई थीं। इससे पहले 'विक्रम बेताल की रहस्य गाथा' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों' का भी किया था। इसके साथ ही 'कयामत की रात' सीरियल में करिश्मा तन्ना के साथ दिखाई दी थी।