सब्सक्राइब करें

मां- पापा मान गए तो शादी कर लेंगे अली गोनी और जैस्मिन भसीन, Bigg Boss के घर में प्लानिंग करते आए नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 22 Dec 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Aly Goni and Jasmin Bhasin Discussing About Their Marriage In Bigg Boss House Infront Of Rakhi Sawant
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @alygoni

टेलीविजन का सबसे चर्चित शो बिग बॉस हमेशा ही इसके कंटेस्टेंट्स और नए कलेवर को लेकर चर्चा में रहता है। इस शो में हर बार कुछ ना कुछ खास नजर आता है। हर बार इस शो में एक का एक जोड़ी जरूर हिस्सा लेती है। इस बार ये जोड़ी है अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी। इन दोनों को इनके फैंस काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में ये दोनों बिग बॉस के घर में शादी की प्लानिंग करते हुए नजर आए हैं।

Trending Videos
Aly Goni and Jasmin Bhasin Discussing About Their Marriage In Bigg Boss House Infront Of Rakhi Sawant
अली गोनी - फोटो : instagram: colorstv

अली और जैस्मिन शुरुआत से ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहे हैं और दोनों एक दूसरे को दोस्त ही बताते भी हैं। बिग बॉस के घर के अंदर भी सभी उनके रिलेशनशिप पर मजे लेते रहते हैं। ये दोनों भी हमेशा खुलकर अपने रिश्ते को जाहिर करते हैं। हालांकि दोनों में अब तक किसी ने भी अपने प्यार का इजार नहीं किया है। और ना ही कभी कुबूल किया है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aly Goni and Jasmin Bhasin Discussing About Their Marriage In Bigg Boss House Infront Of Rakhi Sawant
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @colorstv

अब हाल ही में अली और जैस्मिन बिग बॉस हाउस में अपनी शादी की प्लानिंग करते नजर आए। दरअसल इस बारे में शुरुआत सबसे पहले राखी सावंत ने की थी। राखी सबसे पहले अली से पूछती हैं कि क्या वो जैस्मिन से शादी करेंगे। राखी के इस सवाल का जवाब देते हुए अली कहते हैं कि हां वो करेंगे पर मां-पापा की मर्जी के खिलाफ नहीं। अगर उनके मम्मी-पापा को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं होगा तो वे जैस्मिन से शादी कर लेंगे।

Aly Goni and Jasmin Bhasin Discussing About Their Marriage In Bigg Boss House Infront Of Rakhi Sawant
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Twitter: @colorstv

आगे अली ने ये भी कहा कि जैस्मिन के मम्मी-पापा की रजामंदी भी इसके लिए जरूरी है। इतने में वहां जैस्मिन भी पहुंच जाती हैं। जैस्मिन से भी इस बारे में जब पूछा जाता है तो जैस्मिन का जवाब भी यही रहता है। जैस्मिन कहती हैं कि उसके मम्मी-पापा तो इस शादी के लिए जरूर मान जाएंगे। अगर वो नहीं मानते हैं तो वह अली से शादी नहीं करेगी।

विज्ञापन
Aly Goni and Jasmin Bhasin Discussing About Their Marriage In Bigg Boss House Infront Of Rakhi Sawant
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni

अली भी जैस्मिन की हां में हां मिलाते हैं और कहते हैं कि जैस्मिन के मम्मी-पापा अगर ना कर दें तो वह कभी जैस्मिन से शादी नहीं करेगा। बल्कि जैस्मिन के दिल में नफरत पैदा करने के लिए किसी और से शादी कर लेंगे। बता दें कि बिग बॉस के सीजन 14 में जैस्मिन और अली की कैमिस्ट्री इनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। इन दोनों के फैंस इन्हें साथ में ही देखना भी चाहते हैं। खैर अब आगे देखना होगा कि ये दोनों कभी एक दूसरे को प्यार का इजहार करते हैं कि नहीं।

पढ़ें: चिक्सा सेरेमनी में जमकर नाचीं गौहर खान, दुल्हनिया को गोद में लेकर जैद दरबार बोले- 'हम तुझको उठाकर ले जाएंगे'

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed