टेलीविजन अभिनेता अली गोनी और बिग बॉस 13 के पूर्व प्रतियोगी आसिम रियाज ने रमजान के पवित्र महीने में अपना पहला उमराह कर लिया है। इस बात की जानकारी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।
Aly-Asim: अली गोनी-आसिम रियाज ने अपना पहला उमराह किया पूरा, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ने मक्का की मस्जिद परिसर में से एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह आसिम के साथ एक सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में, अली को कई अन्य लोगों के साथ मस्जिद का चक्कर लगाते हुए भी देखा जा सकता है। उन्होंने इन पलों को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, "अल्हम्दुलिल्लाह।"
Vivian Dsena: गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद, अब पिता बने विवियन डीसेना, दो महीने से छुपा रखी थी यह बात
अली के इस पोस्ट पर अब लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी है। कई लोगों ने दोनों को रमजान के मुबारक दिनों में पवित्र स्थान की यात्रा करने पर बधाई दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "माशाअल्लाह।" एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मुबारक हो अल्लाह सबको यह दिन दिखाए।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।
RRR: 'आरआरआर' के एक साल पूरा होने पर कार्तिकेय ने लिखा भावुक नोट, साझा की 'नाटू नाटू' की यह दिलचस्प कहानी
वर्क फ्रंट की बात करें तो उमराह से वापस आने के बाद अली अपने काम पर लौटेंगे। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि उमराह से वापस आने के बाद मैं सही मौके की तलाश करूंगा। अली 'बिग बॉस' के सीजन 14 में नजर आए थे, जहां दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया था।
Bheed BO Collection: 'भीड़' के कलेक्शन में उछाल के बावजूद लाखों में सिमटी कमाई, दूसरे दिन किया इतना बिजनेस
इसके साथ ही वह 'ये है मोहब्बतें' और कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं। बता दें कि हिना खान भी अपने परिवार के साथ उमराह करने के लिए सऊदी अरब गई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मक्का यात्रा की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।
Bhojpuri : 'बंधन टूटे ना' में दिखेगी रितेश और ऋचा की दमदार केमिस्ट्री, फिल्म को लेकर एक्टर ने कही यह बड़ी बात