KBC 11: छह लाख 40 हजार रुपये के सवाल का कंटेस्टेंट नहीं दे पाया सही जवाब, क्या आपको पता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट और यूपीएससी की तैयारी कर रहे नितिन पटवा अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे थे। अमिताभ ने नितिन से 6 लाख 40 हजार के लिए सवाल पूछा- 'इंडियन फ्लाइंग फॉक्स' (Indian Flying Fox) या भारतीय उड़न लोमड़ी किस तरह का जीव है? नितिन इस सवाल के जवाब को लेकर आश्वस्त नहीं थे और उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वैसे तो मैंने अपने दिल की आवाज बहुत दिनों से सुननी बंद कर दी है, लेकिन आज अपने दिल की आवाज सुनूंगा।
पढ़ें KBC में एक करोड़ रुपये के लिए अमिताभ ने पूछा ये सवाल, क्या आपको पता है जवाब?
नितिन इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए और 3 लाख 20 हजार रुपये ही जीत पाए। बता दें कि इस सवाल का जवाब चमगादड़ था। सही जवाब के बारे में अमिताभ बच्चन ने बताया कि यह एक तरह का चमगादड़ होता है और यह फल खाता है। गौरतलब है कि नितिन ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का पड़ाव मात्र 3 सेकेंड में पार किया था।
पढ़ें: पॉकेट मनी के रूप में अमिताभ बच्चन को कभी मिलते थे 2 रुपये, पूरे महीने करना पड़ता था गुजारा
नितिन ने शो में अमिताभ बच्चन के साथ काफी अच्छा समय बिताया वहीं खुद शहंशाह ने नितिन के बालों की भी तारीफ की और यहां तक कि खुद उनकी हेयर स्टाइलिंग भी की। शो में नितिन ने बताया कि वो जीती हुई राशि से अपनी मां का इलाज करवाएंगे और साथ ही बचे हुआ पैसा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में खर्च करेंगे।
पढ़ें : 1200 बच्चों की मसीहा सिंधु ताई से मिलिए, श्मशान में गुजारी रातें, KBC में अमिताभ ने छुए पैर
अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति सुपरहिट साबित हो रहा है। इस बार अमिताभ बच्चन के शो में सिंधुताई सपकल भी आई थीं। जो कि महाराष्ट्र में समाजसेवा करती हैं। अमिताभ ने शो में ही सिंधुताई के पैर भी छुए थे। इसका वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
पढ़ें: KBC 11: डॉक्टरों ने मरा समझकर फेंक दिया था कूड़ेदान में, पूरी कहानी सुन अमिताभ भी हो गए भावुक