फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'डांस इंडिया डांस' में पहुंची 'पल पल दिल के पास' की कास्ट, करीना से बोले करण- 'तारीख पे तारीख..'

Wed, 28 Aug 2019 02:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 28 Aug 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Karan Deol  Kareena Kapoor saher bamba viral instagram video from dance India Dance
डांस इंडिया डांस में करण- सहर - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) की फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) का प्रमोशन जोर शोर से जारी है। ऐसे में फिल्म प्रमोशन के लिए फिल्म की कास्ट के साथ सनी देओल पहुंचे टीवी शो डांस इंडिया डांस (Dance India Dance) के सेट पर। जहां न सिर्फ सभी सेलेब्स ने खूब मस्ती की, बल्कि साथ ही साथ बेटे करण ने पिता सनी की मिमिक्री भी की।

Sunny Deol Karan Deol  Kareena Kapoor saher bamba viral instagram video from dance India Dance
डांस इंडिया डांस और पल पल दिल के पास की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

जीटीवी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण देओल, सहर बाम्बा और सनी देओल डांस इंडिया डांस के सेट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान न सिर्फ मस्ती करते दिख रहे हैं। वहीं बल्कि वीडियो के एक हिस्से में करण पिता सनी देओल के फेमस डायलॉग 'तारीख पे तारीख...' भी बोलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो सनी देओल की मिमिक्री करते हुए फिल्म पल पल दिल के पास का प्रमोशन कर रहे हैं।

पढ़ें: बॉलीवुड की ये 5 हीरोइनें रखती हैं पहाड़ी जगह से संबंध, खूबसूरती में देती हैं अच्छे-अच्छों को मात

Sunny Deol Karan Deol  Kareena Kapoor saher bamba viral instagram video from dance India Dance
डांस इंडिया डांस में करण- सहर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में सनी कहते नजर आ रहे हैं कि पहले पापा ने हमें लॉन्च किया और अब मेरा समय आ गया है कि मैं बेटे को लॉन्च करूं। डांस इंडिया डांस के सेट पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) भी बतौर जज मौजूद थीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Though the rainy season is on, it's gonna be SUNNY 🌞 on #DanceIndiaDance this weekend 🙌🏻 Tune in to #ZeeTV on Sat-Sun at 8 pm to watch the #Bachpan Special of India's biggest dance battle. #DanceKaJungistaan #BattleOfTheChampions #Raftaar #Bosco #KareenaKapoorKhan #SunnyDeol #SouthKeThalaivas @raftaarmusic @boscomartis @therealkareenakapoor @karanwahi @iamsunnydeol @zeetvdid @salsasneha

A post shared by ZEE TV (@zeetv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Karan Deol  Kareena Kapoor saher bamba viral instagram video from dance India Dance
सहर-करीना और करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में करण देओल की करीना कपूर खान के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए करण देओल ने लिखा-  'प्रमोशन की इससे बेहतर शुरुआत क्या हो सकती है कि अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के साथ सेट पर मौजूद रहने का मौका मिले।' करण की करीना के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है।

पढ़ें: धर्मेंद्र की तरह ही हैंडसम है दूसरा पोता आर्यमन, बेटे के डेब्यू पर बॉबी देओल ने कही थी ये बात

विज्ञापन
Sunny Deol Karan Deol  Kareena Kapoor saher bamba viral instagram video from dance India Dance
पल पल दिल के पास - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म पल पल दिल के पास से सनी देओल के बेटे करण देओल बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन खुद सनी देओल ने किया है। फिल्म में करण के साथ ही सहर बाम्बा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।

पढ़ें: करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल-पल दिल के पास' का टाइटल ट्रैक रिलीज, अरिजीत ने दी आवाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed