{"_id":"5d20ce198ebc3e6cc0503e2a","slug":"amitabh-bachchan-look-revealed-from-promo-shoot-of-kaun-banega-crorepati-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तय तारीख को नहीं रिलीज हो सका केबीसी 11 का पहला प्रोमो, ऐसा होगा इस बार बिग बी का लुक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तय तारीख को नहीं रिलीज हो सका केबीसी 11 का पहला प्रोमो, ऐसा होगा इस बार बिग बी का लुक
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केबीसी 11 के शूटिंग फोटोज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन ने अपने सुपरहिट टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। शो के ट्रेलर की शूटिंग के लिए केबीसी की पूरी टीम लखनऊ पहुंची और वहीं फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी ने इसके प्रोमो शूट किए। यह प्रोमो सोमवार को भारत और श्रीलंका के मैच के दौरान रिलीज किया जाना था लेकिन प्रोमो का काम पूरा न हो पाने के चलते यह अब तक रिलीज नहीं हो सका है।
2 of 4
केबीसी 11 के शूटिंग फोटोज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
केबीसी के सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन को केबीसी 11 के प्रमोशन के लिए इसके टीजर और ट्रेलर मुंबई की फिल्म सिटी में शूट करने थे। शो अगस्त में शुरू होने वाला है और तय शेड्यूल के मुताबिक इसका प्रोमो शूट करने में अमिताभ की फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग के चलते देरी हो रही थी। मुंबई में हो रही लगातार बारिश के चलते यहां पहुंचने वाली फ्लाइट्स को भी अलग अलग शहरों में उतारा गया।
3 of 4
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
इस सबके चलते केबीसी की पूरी टीम लखनऊ पहुंची और वहीं केबीसी 11 का पहला प्रोमो शूट किया गया। आमिर खान के साथ फिल्म दंगल बना चुके निर्देशक नितेश तिवारी ने यह प्रोमो शूट किया। नितेश की अगली फिल्म छिछोरे जल्द ही रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : amar ujala
स्टार प्लस के सूत्रों के मुताबिक केबीसी 11 का यह पहला प्रोमो सोमवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका मैच के दौरान रिलीज किया जाना था। लेकिन प्रोमा का काम पूरा न होने के चलते इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। अगस्त में शुरू होने वाले केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।