{"_id":"5d20686c8ebc3e3c763fe99a","slug":"is-pyaar-ko-main-kya-naam-do-actor-barun-sobti-blessed-baby-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 8 साल बाद इस टीवी एक्टर के घर आया नन्हा मेहमान, एक सीरियल ने बना दिया था स्टार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी के 8 साल बाद इस टीवी एक्टर के घर आया नन्हा मेहमान, एक सीरियल ने बना दिया था स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Barun Sobti and Pashmeen Manchanda
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'इस प्यार को क्या नाम दूं' (Is Pyaar Ko Main Kya Naam Doon) एक्टर बरुण सोबती (Barun Sobti) के फैंस के लिए खुशखबरी है। बरुण पिता बन गए हैं। बरुण के घर एक नन्ही परी आई है। इस बेबी गर्ल का जन्म 28 जून को हुआ। पेरेंट्स बनते ही बरुण और उनकी पत्नी पश्मीन मनचंदा बहुत खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नामकरण भी कर दिया है।
2 of 5
Barun Sobti wife Pashmeen
- फोटो : Instagram
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बरुण ने अपनी बेटी का नाम सिफत रखा है। इस शब्द का मतलब है 'गुण'। पापा बनने के बाद बरुण ने टाइम्स से बात की। बरुण ने कहा- 'पापा बनने की खुशी अद्भुत है। इस फीलिंग को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बरुण और पश्मीन शादी के 8 साल बाद पेरेंट्स बने हैं।'
3 of 5
Barun Sobti wife Pashmeen
- फोटो : Instagram
बरुण सोबती (Barun Sobti) ने हाल ही में पत्नी पश्मीन मनचंदा का बेबी शावर रखा था। सोशल मीडिया पर पश्मीन के बेबी शावर की तस्वीरें छाई रहीं। इस फंक्शन में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। बेबी शावर फंक्शन में टीवी इंडस्ट्री के कुछ और चर्चित चेहरे भी नजर आए। जिसमें करण वाही, अक्षय डोगरा, सान्या मल्होत्रा और दिलजीत कौर का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Barun Sobti and Pashmeen Manchanda
- फोटो : instagram
बरुण सोबती ने साल 2009 में 'श्रद्धा' सीरियल में टीवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सीरियल में नजर आए। इन सीरियल्स में 'दिल मिल गए', 'बात हमारी पक्की है', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' शामिल है। 'इस प्यार को क्या नाम दूं' बरुण का सबसे ज्यादा चर्चित सीरियल रहा। टीवी के अलावा बरुण फिल्में भी कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'मैं और मिस्टर राइट', 'ड्रे ड्रीम्स' के अलावा कई और फिल्में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Mahhi Vij and Jay Bhanushali
- फोटो : instagram
बरुण के बाद कई और स्टार्स के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। टेलीविजन स्टार माही विज और जय भानुशाली भी पेरेंट्स बनने वाले हैं। यह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। इस कपल ने साल 2011 में शादी की थी। जय और माही आखिरी बार एक साथ 'किचन चैम्पियन' सीजन 5 में एक साथ नजर आए थे। जय की बात करें तो वह कई सारे टीवी शोज को होस्ट कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।