फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: हॉट हीट पर करण जौहर होते तो जीत जाते एक करोड़, यूपी के शख्स ने जवाब दिए बिना छोड़ा शो

Wed, 11 Sep 2019 01:59 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan show kbc 11 karan johar knows the answer of 1 crore
karan johar - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' पूरे देश में पसंद किया जाता है । आम लोगों के अलावा कई बड़ी शख्सियत भी इस शो को देखती हैं । करण जौहर को भी ये शो काफी पसंद है । हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया जिससे पता चला कि वो भी ये शो देखते हैं । मंगलवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में 19 साल के हिमांशु धूरिया 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे ।
amitabh bachchan show kbc 11 karan johar knows the answer of 1 crore
kbc - फोटो : social media
हिमांशु ने 14 सवालों का सही जवाब देकर 50 लाख रुपये जीत लिए थे । 15वां सवाल 1 करोड़ का था । उनकी सारी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थीं । उन्होंने रिस्क न लेते हुए गेम को छोड़ना ही बेहतर समझा । जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें इस सवाल का जवाब गेस करने के लिए कहा तो उनका जवाब सही था ।
amitabh bachchan show kbc 11 karan johar knows the answer of 1 crore
kbc - फोटो : social media
सवाल था- किनके द्वारा किए गए अनेक उपनिषदों के फारसी अनुवाद के संकलन को सिर्रे-अकबर नाम से जाना जाता है । करण जौहर ने ट्वीट कर कहा कि इस सवाल का सही जवाब दारा-शिकोह है । करण जौहर काफी खुश थे कि उन्हें केबीसी के एक करोड़ के सवाल का जवाब पता था । उन्होंने अपने ट्वीट से ये भी बता दिया कि रणवीर सिंह उनकी फिल्म 'तख्त' में दारा शिकोह का रोल करेंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan show kbc 11 karan johar knows the answer of 1 crore
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
रणवीर सिंह, करण जौहर के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट तख्त में दारा शिकोह का किरदार निभा रहे हैं । इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणवीर के अलावा विक्की कौशल, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट और अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे । 
विज्ञापन
amitabh bachchan show kbc 11 karan johar knows the answer of 1 crore
हिमांशु और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हिमांशु की बात करें तो उन्होंने बिग बी से बताया, 'मैं बचपन में कागज के प्लेन उड़ाता था। तब से मेरा सपना प्लेन उड़ाने का है।' उन्होंने सरकारी फ्लाइंग इंस्टीट्यूशन में दाखिला भी ले लिया है। हिमांशु धूरिया ने 2.42 सेकंड में ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देकर नया रिकॉर्ड भी कायम किया है । 

KBC 11: सही जवाब जानते हुए भी एक करोड़ रुपये जीत न पाया ये शख्स, गेम में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed