परदे पर हंसते मुस्कुराते दिखने वाले चेहरों की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है, किस परेशानी या मुसीबत से वह गुजर रहे हैं, अक्सर दर्शकों को पता ही नहीं होता। मनोरंजन जगत का भी सिद्धांत यही है, ‘शो मस्ट गो ऑन’। हाल ही में ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ की लॉन्चिंग पर इसकी जज अर्चना पूरण सिंह ने बताया था कि अपनी सास के निधन के बाद भी वह काम की वजह से घर तुरंत नहीं जा पाई थीं और उस स्थिति में शो के निर्देशक उनसे हंसी के ठहाके लगाने के शॉट्स की शूटिंग करने की गुजारिश कर रहे थे। ऐसी ही एक कहानी और साझा की है अभिनेत्री कंचन गुप्ता ने। वह कहानी के मुताबिक चेहरे पर तमाम भावों के उतार चढ़ाव इन दिनों धारावाहिक 'आनंदीबा एंड एमिली' में आनंदी बा का किरदार निभाए हुए लाती रहती हैं। लेकिन, उनका दिल हमेशा अपने पति के साथ होने के लिए कचोटता रहता है।
Anandi Ba And Emily: ‘आनंदी बा’ की असली कहानी सुनकर रोक नहीं पाएंगे आंसू, पति ने दिया हौसला बोले, शो मस्ट गो ऑन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पहचान के लिए थिएयर
धारावाहिक 'आनंदीबा एंड एमिली' से पहले कंचन ‘सतरंगी ससुराल’, ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी है। पंजाब के अबोहर की रहने वाली कंचन जब आगे की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ आई तो वहां उनकी मुलाकात चंद्रकांत गुप्ता से हुई। दोनों में रिश्ते बने और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए। सरकारी नौकरी में व्यस्त रहने वाले चंद्रकांत गुप्ता और हाउस वाइफ कंचन की एक बेटी हुई जिसकी परवरिश के लिए कंचन अपने सपने भूल गईं। जब उनकी बेटी पांच साल की हुई तो कंचन को लगा कि बेटी बड़ी होकर अपनी दुनिया में बिजी हो जाएगी और पति अपने काम में बिजी रहते हैं। तो खुद का टाइम पास करने के लिए कंचन ने थिएटर ज्वाइन कर लिया।
एक्टिंग में पहला मौका
कंचन गुप्ता कहती हैं, ‘जिंदगी में हीरोइन या फिर एक्टर बनने का कोई प्लान नहीं था। टाइम पास के चंडीगढ़ में थिएटर की शुरुआत की। उसी दौरान जालंधर दूरदर्शन के लिए कुछ शो किए। सिर्फ उद्देश्य यह था कि टाइम पास करना है, इसलिए जो भी छोटा मोटा काम मिलता था, उसको करती गई। पहला मौका जालंधर दूरदर्शन के धारावाहिक 'कर्मावाली' में मिला। यह शो भारत पाकिस्तान के बंटवारे पर था। शो इतना पॉपुलर है कि आज भी रिपीट टेलीकास्ट होता रहता है। इसमें मैंने निगेटिव किरदार निभाया था।’
बेटी की वजह से आईं मुंबई
कंचन के पति नहीं चाहते थे कि बेटी कहीं भी बाहर अकेले जाकर अकेले रहे है। इसलिए जब बेटी ने बाहर पढ़ने का मन बनाया तो कंचन अपनी बेटी के साथ मुंबई चली आईं। मुंबई आने के साथ कंचन गुप्ता को दूरदर्शन के धारावाहिक 'मैं कुछ भी कह सकती हूं' में काम करने का मौका मिला। इसके बाद 'सतरंगी ससुराल' में सौतेली मां बनीं। इस धारावाहिक में घरेलू हिंसा का मुद्दा खास तौर से उठाया गया। इस धारावाहिक में यही संदेश दिया गया गया था कि जब इस तरह की बात हो तो उसको छुपाना नहीं चाहिए बल्कि अपने बच्चों को बता देना चाहिए ताकि वे आपके समर्थन में आवाज उठा सके।
पति की बीमारी से दुखी
कंचन गुप्ता कहती हैं, ‘मेरे पति अब रिटायर हो चुके हैं। अभी जनवरी में पता चला कि उनको कैंसर हो गया। हमारा शो 'आनंदी बा एंड एमिली' भी जनवरी में ही शुरू होने वाला था। पहले मैंने सोचा कि शो छोड़ दूं लेकिन उन्होंने ही मुझे काम करने की हिम्मत दी है और कहा कि ‘शो मस्ट गो ऑन’। इस बारे में यहां सेट पर मैं किसी को बताती नहीं। बस मन करता है कि ज्यादा से ज्यादा समय पति के साथ बिताऊं। इस समय उनका इलाज चल रहा है और अभी अच्छी रिकवरी हो रही है।’