फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Dholakia: 16 साल में शादी, 17 में दो बच्चे, फिर तलाक... हैरान कर देंगे रील लाइफ की कोमोलिका के किस्से

Sat, 09 Jul 2022 11:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 09 Jul 2022 11:20 AM IST
सार

टीवी जगत की जानी-मानी खलनायिका उर्वशी ढोलकिया उर्फ कोमोलिका आज भी लोगों के बीच अपने इस किरदार के लिए मशहूर हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Actress Urvashi Dholakia: from early marriage to divorce know some shocking facts about actress
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified

टीवी जगत की जानी-मानी खलनायिका उर्वशी ढोलकिया उर्फ कोमोलिका आज भी लोगों के बीच अपने इस किरदार के लिए मशहूर हैं। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का किरदार निभा कर अपनी पहचान बनाने वाली उर्वशी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। नौ जुलाई 1978 को जन्मी उर्वशी आज 44 साल की हो चुकी हैं। खलनायिका का किरदार निभाकर लोगों की वाहवाही लूटने वाली अभिनेत्री ने अपने जीवन में काफी संघर्षों का सामना किया है। उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी में उर्वशी ने हर पड़ाव में खुद को बेहतर साबित किया। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ उनसुनी बातों के बारे में-

Happy Birthday Actress Urvashi Dholakia: from early marriage to divorce know some shocking facts about actress
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी ढोलकिया ने कम उम्र में ही अपने जीवन में कई संघर्ष देखें। अपने किरदारों के अलावा उर्वशी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। उर्वशी ने ना सिर्फ 16 साल की उम्र में ही शादी की, बल्कि बेहद कम उम्र में मां भी बन गई थीं। एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में ही दो जुड़वा बेटे सागर और क्षितिज को जन्म दिया था। कम उम्र में हुई एक्ट्रेस की शादी लंबे समय तक टिक नहीं सकी और शादी के 2 साल बाद ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने बतौर सिंगल पेरेंट ही अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण किया।

Happy Birthday Actress Urvashi Dholakia: from early marriage to divorce know some shocking facts about actress
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया

पहली शादी टूटने के बाद भी उर्वशी ने कभी अपनी दूसरी शादी के बारे में नहीं सोचा। हालांकि एक्ट्रेस का नाम अभिनेता अनुज सचदेवा संग जोड़ा गया था। दोनों ने एक- दूसरे को कुछ समय तक डेट भी किया था, लेकिन बाद में उनका यह रिश्ता भी टूट गया। बता दें कि अनुज और उर्वशी डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए में भी साथ नजर आए थे। इसके अलावा उर्वशी का नाम एक इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ भी जोड़ा गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इसे महज अफवाह बताया था। इसके अलावा एक इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि उनके दोनों बच्चे उनकी दूसरी शादी कराना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Actress Urvashi Dholakia: from early marriage to divorce know some shocking facts about actress
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Instagram

उर्वशी के अभिनय करियर की बात करें तो उन्होंने 6 साल की उम्र में एक विज्ञापन में काम किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो श्रीकांत से की थी। हालांकि उन्हें पहचान साल 2001 में आए सीरियल कसौटी जिंदगी से मिली। इस सीरियल के अलावा उन्होंने देख भाई देख, घर एक मंदिर, कभी सौतन कभी सहेली, कहीं तो होगा, घर एक मंदिर, कहानी तेरी मेरी, बेताब दिल की तमन्ना है, बड़ी दूर से आए हैं जैसे टीवी शोज ने भी काम किया है।

विज्ञापन
Happy Birthday Actress Urvashi Dholakia: from early marriage to divorce know some shocking facts about actress
Urvashi Dholakia - फोटो : सोशल मीडिया

इन सबके अलावा एक्ट्रेस टेलीविजन के मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के छठे सीजन की विजेता भी रह चुकी हैं। इस शो को जीतने के बाद से ही उनकी फैन फॉलोइंग में काफी बढ़ोतरी आई है। टीवी जगत में दो दशक से ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं उर्वशी टीवी के कई सुपरहिट शोज का हिस्सा रही हैं। वह हाल ही में कलर्स चैनल पर आ रहे एकता कपूर के टीवी धारावाहिक नागिन 6 में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह अक्सर अपने बेटों के साथ सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करती भी नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed