{"_id":"60313cd48ebc3ee96b2734b1","slug":"anita-hassanandani-s-baby-boy-beautiful-name-reveal-through-bharti-singh-instagram-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनीता हसनंदानी ने अपने बेटे का रखा है ये खूबसूरत नाम, कॉमेडियन भारती सिंह ने कर दिया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अनीता हसनंदानी ने अपने बेटे का रखा है ये खूबसूरत नाम, कॉमेडियन भारती सिंह ने कर दिया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी और भारती सिंह
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी 9 फरवरी को मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अनीता के फैंस को उनके बेटे का नाम जानने का बेसब्री से इंतजार है। अभी तक अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने अपने बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उनके बेटे का क्या नाम है ये पता चल चुका है। कपल ने अपने बेटे का खूबसूरत नाम रखा है।
2 of 5
भारती सिंह
- फोटो : Instagram
दरअसल, कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गिफ्ट हैंपर का एक वीडियो शेयर किया था। जिसे उन्होंने अनीता और रोहित को भेजा है। लेकिन इस हैंपर पर एक कार्ड भी है और उस पर अनीता, रोहित और आरव लिखा हुआ है। अब इस हैंपर पर लिखा नाम देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपल के बेटे का नाम आरव है।
3 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
- फोटो : Instagram
इतना ही नहीं आरव के नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया गया है। आरव के इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रोफाइल में उनके हाथ की फोटो लगी हुई है। हालांकि, इस अकाउंट से कोई फोटो शेयर नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
- फोटो : Instagram
अनीता और रोहित 9 फरवरी को माता-पिता बने हैं। रोहित ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की थी। तो वहीं अनीता ने अपने बेटे और रोहित के साथ पहली फोटो शेयर की थी और लिखा था, 'और हम लोग तीन हो गए। सबसे अच्छे के साथ आशीर्वाद मिला है। ब्यूटीफुल विशेज के लिए आप सभी को थैंक्यू।'
विज्ञापन
5 of 5
अनीता हसनंदानी
- फोटो : Instagram
बता दें कि अनीता हसनंदानी ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय किया। उन्होंने हर पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की। अनीता ने बेबी बंप के साथ कई फोटोशूट भी कराये थे। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और उनके फैंस ने उनपर खूब प्यार लुटाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।