हाल ही में हुए विवाद के बाद रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने अभिनेत्री के खिलाफ किए गए सभी अपमानजनक पोस्ट हटा दिए हैं। यह कदम रूपाली की वकील सना रईस खान के नेतृत्व में कानूनी हस्तक्षेप के बाद उठाया गया है। रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसके बाद ईशा वर्मा ने अपना अकाउंट भी प्राइवेट कर दिया था। अब अभिनेत्री की वकील ने एक बयान जारी किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
Rupali Ganguly: मानहानि नोटिस के बाद 'अनुपमा' की वकील का आया बयान, बोलीं- यह पूरी तरह से सच्चाई की जीत है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:34 AM IST
सार
'अनुपमा' की अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने ईशा को कानूनी नोटिस भेजकर 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा। इसके बाद ईशा वर्मा ने वह वीडियो डिलीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने रूपाली के आसपास "असुरक्षित" महसूस करने की बात कही थी। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन