सब्सक्राइब करें

Rashami Desai: 'उसने मुझे बेहोश करने...,' रश्मि देसाई ने साझा किया कास्टिंग काउच का दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 12 Nov 2024 05:50 PM IST
सार

रश्मि देसाई ने कास्टिंग काउच का दर्द साझा किया है। साथ ही इस घटना पर उनकी मां की क्या प्रतिक्रिया रही अभिनेत्री ने इस पर भी चर्चा की है। 
 

विज्ञापन
Rashami Desai shares the pain of casting couch when she was 16 said He was trying to made me unconscious
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री रश्मि देसाई दो दशकों से अधिक समय से टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। काम के साथ-साथ रश्मि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री को इंडस्ट्री और निजी जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करते देखा जाता है। हालांकि, इस बार रश्मि ने कास्टिंग काउच का दर्द बयां किया है। रश्मि ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में ही उन्हें इससे जूझना पड़ा। वह भी तब जब वह महज 16 साल की थीं। 

Trending Videos
Rashami Desai shares the pain of casting couch when she was 16 said He was trying to made me unconscious
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

रश्मि देसाई ने झेला कास्टिंग काउच का दर्द

रश्मि देसाई ने एक हालिया इंटरव्यू में कास्टिंग काउच का सामना करने के बारे में खुलासा किया। रश्मि ने बताया कि कैसे एक ऑडिशन के दौरान एक आदमी ने उन्हें बेहोश करने की कोशिश की थी। रश्मि ने कहा कि उन्होंने इसी घटना के बारे में पहले भी कई बार बात की है और भले ही यह घटना सालों पहले हुई थी, लेकिन यह अभी भी उनके दिमाग में ताजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashami Desai shares the pain of casting couch when she was 16 said He was trying to made me unconscious
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने साझा किया दुखद अनुभव

38 वर्षीय अभिनेत्री ने साझा किया, 'दुर्भाग्य से, मुझे ऐसा कुछ अनुभव हुआ और मैंने इस बारे में कई मौकों पर बात की है। इंटरनेट पहले से ही ऐसी कई कहानियों से भरा हुआ है। मुझे याद है कि मुझे एक ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, और जब मैंने वहां गई तो वहां उस आदमी के अलावा कोई नहीं था।'

Rashami Desai shares the pain of casting couch when she was 16 said He was trying to made me unconscious
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम@imrashamidesai

मां ने सिखाया शख्स को सबक

रश्मि देसाई ने घटना को विस्तार से बताते हुए कहा, 'तब मैं सिर्फ 16 साल की थी और उसने मुझे बेहोश करने की कोशिश की, लेकिन कुछ घंटों के बाद मैं वहां से भागने में सफल रही।' रश्मि ने साझा किया कि उन्होंने इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Rashami Desai shares the pain of casting couch when she was 16 said He was trying to made me unconscious
रश्मि देसाई - फोटो : ANI

रश्मि देसाई का करियर

रश्मि देसाई ने कहा कि उनकी मां ने उस आदमी को जीवन भर के लिए सबक सिखाया। रश्मि ने बताया, 'मुझे याद है कि अगले दिन मैं अपनी मां के साथ उससे मिलने गई थी और मेरी मां ने उसे सबक सिखाने के लिए थप्पड़ मारा था।' रश्मि ने कहा कि कास्टिंग काउच हर इंडस्ट्री का हिस्सा है और किसी को भी ऐसी प्रथाओं से प्रभावित हुए बिना अपना रास्ता तय करना होगा। रश्मि को 'दिल से दिल तक' और 'नागिन' (2015) जैसे टीवी शो और कई भोजपुरी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed