विक्की कौशल एक के बाद एक फिल्म से खुद को साबित कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें 'बैड न्यूज' में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ देखा गया। अभिनेता फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं। अब, एक हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि विक्की ने नई फिल्म के लिए दिनेश विजन के साथ हाथ मिलाया है। दिनेश विजन की इस फिल्म में विक्की कौशल भगवान परशुराम का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 में शुरू होगी।
Vicky Kaushal: भगवान परशुराम के रूप में नजर आएंगे विक्की कौशल, अगले साल नवंबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
विक्की कौशल और दिनेश विजन की दूसरी फिल्म 'छावा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच दोनों के तीसरे सहयोग पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
दिनेश विजन की नई फिल्म का हिस्सा बने विक्की कौशल
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, विक्की कौशल भारतीय पौराणिक कथाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित दिनेश विजन की फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। जानकारी के अनुसार, 'लव एंड वॉर' के बाद अभिनेता दिनेश विजान के साथ इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। खबरों की मानें तो विक्की कौशल एक मेगा बजट फीचर फिल्म करने की सोच रहे थे, इस दौरान दिनेश विजन ने अपनी स्क्रिप्ट को लेकर बात की। विक्की कौशल ऐसे में मना कैसे कर सकते थे। विक्की कौशल इससे पहले लव एंड वॉर के बाद इस फिल्म की तैयारी में लग जाएंगे, इस फिल्म को करने के लिए उन्होंने एक मिनट भी नहीं सोचा और हामी भर दी।
पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी कहानी!
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि यह भारतीय पौराणिक कथाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भव्य फीचर फिल्म होगी और विक्की इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट तो यह भी है कि फिल्म के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम अगले साल नवंबर में शुरू होगा क्योंकि इस जॉनर की फिल्म के लिए एक निश्चित पैमाने की आवश्यकता होती है। हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अगले साल शुरू होगी शूटिंग!
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'यह निस्संदेह मैडॉक और विक्की कौशल दोनों के लिए सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है। फिल्म को फ्लोर पर जाने से पहले 6 से 8 महीने से अधिक की तैयारी की आवश्यकता होती है इसलिए यह 2025 में शुरू होगी। दिनेश विजन छावा पर अत्यधिक आश्वस्त हैं, और फिल्म में विक्की के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। अगली फिल्म 'छावा' पर उनके विश्वास को दर्शाता है।' हालांकि, रिपोर्ट पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।
विक्की कौशल-दिनेश विजन की तीसरी साझेदारी
अगर रिपोर्ट सच निकली तो यह विक्की कौशल और फिल्म निर्माता के बीच तीसरा सहयोग होगा। इससे पहले दोनों ने 'जरा हटके जरा बचके' में काम किया और दोनों की दूसरी फिल्म 'छावा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 'लव एंड वॉर' की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल को सैन्य अधिकारियों के रूप में देखा जाएगा, और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने व्यक्तिगत रूप से अभिनेताओं से वास्तविक सैनिकों की तरह दिखने के लिए अपने शारीरिक परिवर्तनों पर काम करने का अनुरोध किया है।
Pushpa 2 Trailer: लखनऊ बनारस छोड़ पटना क्यों जा रहे अल्लू अर्जुन? समझिए सिर्फ दो मिनट की एक्सप्लेनर स्टोरी में