{"_id":"67331f8d2594a2f98301f78f","slug":"television-actor-kanwar-dhillon-tell-why-he-never-want-to-participate-in-bigg-boss-18-with-alice-kaushik-2024-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: कंवर ढिल्लों ने एलिस संग 'बिग बॉस 18' में ना जाने की वजह बताई, बोले- 'रिश्ते बिगड़ जाते हैं'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: कंवर ढिल्लों ने एलिस संग 'बिग बॉस 18' में ना जाने की वजह बताई, बोले- 'रिश्ते बिगड़ जाते हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:58 PM IST
सार
'बिग बॉस 18' में एक प्रतिभागी एलिस कौशिक भी हैं, उनके बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों इन दिनों कई इंटरव्यूज दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें एलिस के साथ 'बिग बॉस 18' में शामिल ना होने की वजह बताई।
कंवर ढिल्लों टीवी सीरियल्स में जाना-माना नाम हैं। साथ ही वह टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक के साथ रिश्ते में भी हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। दूसरे कपल्स की तरह इन्हें भी बिग बॉस में साथ जाने का मौका मिला, लेकिन एलिस अकेले ही इस शो में पहुंची हैं। कंवर ने उनके साथ ना जाने का फैसला लिया। अब इसी फैसले पर कंवर ने विस्तार से बात की है।
Trending Videos
2 of 5
कंवर ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kanwardhillon
पहले कहा पैसा मायने नहीं रखता
हाल में दिए अपने एक इंटरव्यू में कंवर बताया कि उन्हें बिग बॉस में शामिल होने का मौका मिल रहा था। लेकिन वह अपनी गर्लफ्रेंड एलिस के साथ इस शो में शामिल नहीं हुए। ऐसा फैसला उन्होंने क्यों लिया इस बारे में कंवर कहते हैं, 'मैं 'बिग बॉस' शो का फैन रहा हूं। मैंने इसका हर सीजन देखा है। इस शो में शामिल होने के बारे में मेरी और एलिस की बात भी हुई, लेकिन मैंने तय कर लिया था कि हम साथ में शो में शामिल नहीं होंगे। मुझे कितनी बड़ी रकम भी ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कंवर ढिल्लों के साथ एलिस
- फोटो : इंस्टाग्राम-@alicekaushikofficial
रिश्तों के बिगड़ने को वजह बताया
कंवर ने आखिर किस कारण से 'बिग बॉस' शो में एलिस के साथ ना जाने का फैसला लिया। इस बारे में वह विस्तार से बताते हैं। कंवर कहते हैं, 'मेरा मानना है कि शो 'बिग बॉस' में एक जोड़े के बीच रिश्ते बदल जाते हैं। कई बार रिश्ता बिगड़ने भी लगता है।' इसके अलावा कंवर का मानना है कि जब लोग गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ शो में हिस्सा लेते हैं, तो गेम को अच्छे से नहीं खेलते पाते हैं।
4 of 5
प्यार में डूबे कंवर और एलिस
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kanwardhillon_
प्रपोज करने वाली बात पर हुआ हंगामा
एलिस रियालिटी शो 'बिग बॉस 18' में अच्छा गेम खेलकर पॉपुलर हो रही हैं, वहीं कंवर भी उनके बारे में इंटरव्यू देकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों भी यह दोनों काफी खबरों में रहे। दरअसल, एलिस ने बिग बॉस शो में कुछ दिन पहले कहा था कि बॉयफ्रेंड कंवर ने उन्हें यह कहकर प्रपोज किया कि वह उनसे शादी करेंगे। एलिस के इस बयान पर कंवर ने सफाई दी और कहा कि उन्होंने सिर्फ यह कहा था कि एलिस ऐसी लड़की है, जिससे वह शादी करना और घर बसाना चाहेंगे। इस पर एलिस के फैंस ने कंवर को खूब ट्रोल किया। यहां तक कि अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी उन्हें फटकार लगाई कि कम से कम एलिस के साथ अपने रिश्ते का ही लिहाज कर लेते।
एलिस की बढ़ रही हैं अविनाश से नजदीकियां
एक तरफ एलिस के बॉयफ्रेंड कंवर उनके और अपने बारे में इंटरव्यू दे रहे हैं। वहीं शो 'बिग बॉस 18' में एलिस की नजदीकियां अविनाश के साथ बढ़ रही हैं। इस बात पर भी कंवर ढिल्लों के फैंस एलिस को अब ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि आप एक रिश्ते में हैं और शो में किसी और के नजदीकी जा रही हैं। फैंस ने एलिस के इस व्यवहार को बिल्कुल गलत बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।