सब्सक्राइब करें

Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली के मुकदमा ठोकते ही खुली सौतेली बेटी की बुद्धि! ईशा वर्मा ने उठाया यह कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 12 Nov 2024 01:21 PM IST
सार

रूपाली गांगुली ने हाल ही में सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है और 50 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। वहीं, इसके बाद ईशा वर्मा बड़ा कदम उठाती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Rupali Ganguly Step daughter Esha Verma took this step after anupamaa actress filed defamation case
रूपाली गांगुली-ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

रूपाली गांगुली को लोकप्रिय टेलीविजन शो 'अनुपमा' में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। हाल ही में उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा द्वारा कुछ गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद अभिनेत्री की निजी जिंदगी में काफी हलचल मच गई है। लंबे समय तक चुप रहने के बाद अब रूपाली ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है और कानूनी रास्ता अपनाया है। उन्होंने अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है और 50 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा है। रूपाली की ओर से मुकदमा दायर किए जाने के बाद ईशा ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसकी चर्चा जोरो-शोरों से हो रही है। 

Trending Videos
Rupali Ganguly Step daughter Esha Verma took this step after anupamaa actress filed defamation case
ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @eshav.official

ईशा वर्मा ने उठाया यह कदम 

हालांकि, ईशा वर्मा ने रूपाली गांगुली की ओर से दायर मुकदमे पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। सत्यापित होने और 15 हजार 800 फॉलोअर्स के बावजूद, ईशा का अकाउंट अब प्राइवेट है। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें रूपाली और उनके पति अश्विन वर्मा के कारण उन्हें और उनकी मां को होने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rupali Ganguly Step daughter Esha Verma took this step after anupamaa actress filed defamation case
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रूपाली गांगुली पर सौतेली बेटी के आरोप 

'अनुपमा' फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली हाल ही में तब खबरों में आईं जब उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। ईशा ने दावा किया कि रूपाली का उनके पिता अश्विन वर्मा के साथ अफेयर तब शुरू हुआ जब वह उनकी मां सपना के साथ शादी जैसे पवित्र रिश्ते में थे। ईशा ने यह भी आरोप लगाया कि रूपाली का बेटा नाजायज है और दावा किया कि अश्विन से शादी करने से पहले रूपाली गर्भवती हो गई थीं।

Rupali Ganguly Step daughter Esha Verma took this step after anupamaa actress filed defamation case
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

'अनुपमा' अभिनेत्री ने भेजा मानहानि नोटिस 

रूपाली अब तक आरोपों पर चुप थीं। हालांकि, अब 'अनुपमा' फेम अभिनेत्री ने कानूनी कार्रवाई करते हुए ईशा को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। अभिनेत्री ने अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के लिए सेलिब्रिटी वकील सना रईस खान को नियुक्त किया, जो 'बिग बॉस 17' की प्रतियोगी भी थीं। सना ने एक हालिया इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि की और खुलासा किया कि रूपाली गांगुली ने इस मामले को अदालत में ले जाने का फैसला तब किया जब ईशा वर्मा ने उनके 11 साल के बेटे को इसमें घसीटा।

विज्ञापन
Rupali Ganguly Step daughter Esha Verma took this step after anupamaa actress filed defamation case
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं ईशा वर्मा?

बता दें कि ईशा वर्मा, अश्विन वर्मा और उनकी पूर्व पत्नी सपना वर्मा की बेटी हैं, जिन्होंने 1997 में शादी की और 2008 में अलग हो गए। जब ईशा की 2020 की पुरानी एक्स पोस्ट वायरल हुई, तो उन्होंने दावा किया कि रूपाली गांगुली का उनके पिता के साथ अफेयर था। वो भी तब जब अश्विन उनकी मां के साथ रिश्ते में थे। उन्होंने 'अनुपमा' अभिनेत्री को बुरे दिल वाली महिला भी कहा और अपने परिवार के टूटने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।

Rupalii Ganguly: सौतेली बेटी के आरोपों पर रूपाली गांगुली का जवाब, मानहानि का मुकदमा कर 50 करोड़ का मुआवजा ठोका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed