फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupamaa: अनुपमा में होने जा रहा बड़ा बदलाव, पारस कलनावत के बाद यह एक्टर भी छोड़ सकते हैं शो!

Thu, 28 Jul 2022 10:54 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 28 Jul 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
anupamaa After paras kalnawat sudhanshu pandey hints at his exit too from the show
पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया

काफी समय से टीवी के नंबर वन शो अनुपमा में अचानक से काफी बदलाव होने जा रहे हैं। पारस कलनावत को शो से निकालने की खबर आग की तरह फैली हुई है। पारस को शो से निकालने के बाद राजवन शाही का आरोप है कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है। उनपर आरोप लगा है कि बिना मेकर्स को बताए पारस ने झलक दिखला जा 10 को साइन कर दिया है। इसी बात से नाराज मेकर्स ने पारस को बाहर का रास्ता दिखा दिया। पारस के बाद अब खबर आ रही है कि अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुधांशु पांडे भी शो छोड़ सकते हैं।

anupamaa After paras kalnawat sudhanshu pandey hints at his exit too from the show
सुधांशु पांडे (वनराज) - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा में समर शाह का किरदार निभाने वाले पारस ने भी शो का हिस्सा न रहने की खबर पर मुहर लगा दी है। उन्होंने बता दिया है कि अनुपमा के साथ उनका सफर अब खत्म हो चुका है। इसी बीच वनराज यानि सुधांशु पांडे के रिएक्शन ने मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। एक इंटरव्यू  के दौरान सुधांशु पांडे ने कहा- ये खबर सुनने के बाद अनुपमा की पूरी टीम को झटका लगा है।

anupamaa After paras kalnawat sudhanshu pandey hints at his exit too from the show
सुधांशु पांडे - फोटो : Instagram

सुधांशु ने आगे कहा कि मैंने पारस कलनावत से इस बारे में बात की और पूछा कि ये सब कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि 'हो सकता है किसी और बड़े कारण की वजह से पारस को शो से बाहर किया गया हो। कभी-कभी हम कुछ ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिसका आपको नुकसान होता है। लेकिन जब तक हम इसे ठीक करते हैं, तब तक काफी वक्त बीत चुका होता है। मेकर्स को भी समय आने पर इस बात का अंदाजा हो जाएगा'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anupamaa After paras kalnawat sudhanshu pandey hints at his exit too from the show
सुधांशु पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

पारस को सपोर्ट करते हुए सुधांशु ने कहा, यहां पर कोई गलत  नहीं है, हर किसी के काम करने की अपनी सोच और समझ है। अगर उन्होंने कोई फैसला लिया है तो उसपर टिके रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पारस शुरु से शो से जुड़े हुए थे इसलिए वह उनको बहुत मिस करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुधांशु वनराज के किरदार को मिल रहे कम स्क्रीन टाइम से काफी नाराज हैं, ऐसे में वह शो छोड़ भी सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed