फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बगीचे में 'आम' देखकर अर्चना पूरन सिंह को याद आया बचपन, वीडियो साझा कर कहा- 'दाग अच्छे हैं'

Sat, 23 May 2020 03:12 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 23 May 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
Archana Puran Singh Share Video of Mangos From her Garden Organic Alfanso
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Social Media

गर्मियों का मौसम यानी 'आम' (Mango) का मौसम। इस मौसम में लगभग सभी को आम खाना पसंद होता है। लेकिन इस समय कोरोना वायरस का कहर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग अपना पसंदीदा आम नहीं खा पा रहे हैं। फलों का राजा 'आम' तो लोगों के इंतजार में बाजार में बैठा है, लेकिन लोग वायरस के डर की वजह से आम को घर नहीं ले जा रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने एक वीडियो के माध्यम से लोगों को आम की याद दिलाई है।

Archana Puran Singh Share Video of Mangos From her Garden Organic Alfanso
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram

दरअसल अर्चना पूरन सिंह के बगीचे में आम लगे थे। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपने बगीचे के अल्फांसो दिखाकर उन्होंने आम पसंद करने वाले कई लोगों को आम की याद दिला दी है। इस वीडियो में केवल आम ही आम नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड से अर्चना की आवाज सुनाई दे रही है। इन आम को देखकर अर्चना को खुद उनका बचपन याद आ गया है।

Archana Puran Singh Share Video of Mangos From her Garden Organic Alfanso
Archana Puran Singh - फोटो : instagram

अर्चना ने इस वीडियो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वो बचपन में आम चुराकर बगीचे से भागना। वो पकड़े जाना। वो मम्मी की डांट... ज्यादा आम खाना अच्छा नहीं होता। फिर मम्मी को वो जवाब देना... एक दिन मैं इतने पैसे कमाऊंगी कि दुनिया के सारे आम खरीद कर खाऊंगी। वो बाल्टी में आम भिगोकर ठंडा करना... वो गर्मियों का बेताबी से इंतजार करना... सिर्फ इसलिए कि गर्मी का मौसम है आम का मौसम। सिर्फ एक मैंगो लवर ही इस पोस्ट को समझ सकता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Woh bachpan mein aam churakar baageeche se bhaagna. Woh pakde jaana. Woh mummy ki daant.. "zyaada aam khaana accha nahin hota"... Phir Mummy ko woh jawaab dena: "ek din main itne paise kamaaoongi ki duniya ke saare aam khareed kar khaoongi!" Woh baalti mein aam bhigokar thanda karna... woh garmiyon ka betaabi se intezaar karna... SIRF islliye ki garmi ka mausam hai AAM ka mausam🥭 ONLY A MANGO LOVER will understand this post. #homegrownmangoes #mangoes #alphonsomango #organic

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Archana Puran Singh Share Video of Mangos From her Garden Organic Alfanso
Archana Puran Singh - फोटो : instagram

इस वीडियो में अर्चना दिखाई तो नहीं दे रहीं लेकिन उनकी आवाज जरूर सुनाई दे रही है। वीडियो में अर्चना कह रही हैं, 'अगर आम ऑर्गेनिक हैं, तो दाग अच्छे हैं। घर का उगा हुआ आम।' अर्चना के इस वीडियो में आम को लेकर उनकी बेताबी बखूबी देखी जा सकती है। अर्चना का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Archana Puran Singh Share Video of Mangos From her Garden Organic Alfanso
archana puran singh - फोटो : social media

अर्चना के इस वीडियो पर उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। अर्चना के मुंबई स्थित आलीशान बंगले में उनका बगीचा है। ये आम भी उसी बगीचे के हैं। इन आमों को ऑर्गेनिक (जैविक) तरीके से पकाया गया है।

पढ़ें: 'LOC' की शूटिंग के दौरान जब संजय दत्त का सांस लेना हो गया था मुश्किल, ठहाके लगाते हुए अजय-अभिषेक ने सुनाया किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed