फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों को प्यार का पाठ पढ़ाने वाले क्या खुद हो गए अलग? सोशल मीडिया देख यही लगाए जा रहे कयास

Tue, 14 Apr 2020 10:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 14 Apr 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Are Karan Kundra and Anusha Dandekar Broke Up Relationship with Each other
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के गलियारों से पैचअप और ब्रेकअप की खबरें आना आम बात है। कभी यहां कोई रिश्ता बनता है तो कभी बिगड़ता है। हालांकि इसके बारे में कभी भी कोई सामने आकर बात नहीं करता। खबरें तो उड़ते-उड़ते पहुंच ही जाती हैं। अब एक बार फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ से खबर आ रही है एक जोड़ी के ब्रेकअप की। ये वही जोड़ी है जो टेलीविजन पर लोगों को प्यार का पाठ पढ़ाती है।

Are Karan Kundra and Anusha Dandekar Broke Up Relationship with Each other
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

जी हां हम यहां बात करे रहे हैं करण कुंद्रा और वीजे अनुषा के बारे में। करण और अनुषा की जोड़ी इंडस्ट्री की हॉट जोड़ी में से एक है। दोनों अपने रिलेशनशिप से लोगों के लिए नए-नए कपल गोल्स देते रहते हैं। लेकिन इन दिनों दोनों ही कुछ उखड़े-उखड़े से नजर आ रहे हैं। कई दिनों से ना ही दोनों ने कोई कपल गोल दिया है और ना ही साथ नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच शायद कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Are Karan Kundra and Anusha Dandekar Broke Up Relationship with Each other
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

दरअसल अभिनेता और रियलिटी शो के जज करण कुंद्रा और वीजे अनुषा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। करण और अनुषा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो खूब साझा करते हैं। लेकिन इन दिनों दोनों की ही इन एक्टिविटीज परर विराम लगा हुआ है। करण और अनुषा दोनों ही कई दिनों से ना ही एक दूसरे के साथ कोई तस्वीर साझा कर रहे हैं और तो और ना ही साथ में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Are Karan Kundra and Anusha Dandekar Broke Up Relationship with Each other
Anusha Dandekar

जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों शायद एक दूसरे से अलग हो गए हैं। वहीं शायद इस समय दोनों एक दूसरे के साथ भी नहीं रह रहे हैं। हालांकि कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच शायद झगड़ा हुआ है जो जल्द ही सुलझ भी जाए। खैर असल बात क्या है ये तो करण और अनुषा ही बता सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया देखते हुए तो यही लगता है कि दोनों के बीच वाकई कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
Are Karan Kundra and Anusha Dandekar Broke Up Relationship with Each other
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि करण और अनुषा एक साथ एमटीवी के शो लव स्कूल में नजर आते हैं। दोनों यहां जोड़ियों को प्यार का पाठ पढ़ाते हैं। इसके अलावा करण कुंद्रा अल्ट बालाजी की कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। करण ने अपने टेलीविजन सफर की शुरुआत 'कितनी मोहब्बत है' टीवी सीरियल से की थी। तो वहीं अनुषा वीजे हैं वो इस समय इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल में मेंटोर के रूप में नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed