फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्शी ने जब विकास और उसकी मां को किया ब्लॉक तो ऐसे मिला जवाब, वजह शिल्पा से जुड़ी तो नहीं

Thu, 10 May 2018 08:30 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Arshi Khan block Vikas and his mom for this reason
arshi vikas shilpa
बिग बॉस 11 के दौरान दोस्त बने विकास गुप्ता और अर्शी खान अब एक-दूसरे को देखना भी नहीं चाहते। यहां तक की दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है। दोनों के बीच आई इस खटास की वजह शिल्पा शिंदे को बताया जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा माजरा...
Arshi Khan block Vikas and his mom for this reason
Vikas And Arshi
दरअसल, हाल ही में विकास का बर्थडे था। उन्होंने अपने दोस्तों के लिए शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में प्रियांक, बेनाफ्शा, अर्जुन बिजलानी, दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम समेत कई सितारे शामिल हुए, लेकिन पार्टी में विकास की करीबी दोस्त अर्शी गायब दिखीं। सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस ने इस पर हैरानी जताई। 
Arshi Khan block Vikas and his mom for this reason
Vikas Gupta Arshi Khan
अब इस मामले में विकास ने एक ट्वीट कर सफाई दी है। विकास ने लिखा, सभी अर्शी और विकास के फैंस के लिए जिनकी ट्रोलिंग जारी है, मैंने अर्शी को अपनी पार्टी में इन्वाइट किया था लेकिन वो नहीं आईं। अर्शी मुझसे इस बात पर नाराज थीं कि मैंने कुछ बर्थडे मैसेज का जवाब दिया, इसलिए अर्शी ने मुझे ब्लॉक कर दिया और मेरी मम्मी को भी। जिसके बाद मैंने भी उन्हें ब्लॉक किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arshi Khan block Vikas and his mom for this reason
Vikas And Arshi
विकास जिस शख्स के मैसेज के जवाब की बात कर रहे हैं, जिसको लेकर अर्शी इतना नाराज हो रही हैं, कहीं वह शिल्पा शिंदे तो नहीं। बता दें, शिल्पा और अर्शी के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। दोनों आए दिन एक-दूसरे पर खूब टिप्पणी करती रहती हैं।
विज्ञापन
Arshi Khan block Vikas and his mom for this reason
Shilpa Shinde
शिल्पा ने विकास को जन्मदिन पर बहुत फनी अंदाज में विश किया था। वीडियो में शिल्पा ने कहा, गुप्ता जी जूस पिएंगे क्या। आज तो पूछना ही पड़ेगा कि केक खिलाएंगे क्या।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed