फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Negi: पवित्र रिश्ता से मशहूर हुई थीं आशा नेगी, इस मशहूर अभिनेता को सात साल तक किया था डेट

Tue, 23 Aug 2022 11:25 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 23 Aug 2022 11:25 AM IST
सार

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री आशा नेगी हर साल 23 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। टीवी की इस जानी-मानी एक्ट्रेस होने के साथ ही वह बॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी जगह बना चुकी हैं।

विज्ञापन
Asha Negi bithday: actress become famous with Pavitra Rishta dated ritwik dhanjani for seven years
आशा नेगी - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री आशा नेगी हर साल 23 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। टीवी की इस जानी-मानी एक्ट्रेस होने के साथ ही वह बॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। इसके अलावा ओटीटी पर भी आशा नेगी ने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता है। टीवी के चर्चित और लोकप्रिय सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर मशहूर हुईं आशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उनका नाम टीवी के मशहूर अभिनेता ऋत्विक धनजानी के साथ जोड़ा गया था। जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी इस अधूरी कहानी के बारे में-

Asha Negi bithday: actress become famous with Pavitra Rishta dated ritwik dhanjani for seven years
आशा नेगी - फोटो : इंस्टाग्राम

आशा और ऋत्विक कभी टीवी के बेस्ट कपल्स में से एक माने जाते थे। लेकिन अब ये दोनों अलग हो चुके हैं। अपने लंबे रिश्ते को खत्म करने के बाद आज तक उनके इस रिश्ते को तोड़ने की वजह सामने नहीं आई है। लव स्टोरी के साथ ही इन दोनों कलाकारों की ब्रेकअप स्टोरी भी काफी चर्चा में रही थी। आशा और ऋत्विक की पहली मुकालात टीवी शो पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों ने मुख्य किरदार निभाते हुए बतौर रील लाइफ कपल का रोल निभाया था। खबरों की मानें तो दोनों शुरुआत में एक-दूसरे से बिल्कुल भी बात नहीं करते थे। लेकिन फिर दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। 

 

Asha Negi bithday: actress become famous with Pavitra Rishta dated ritwik dhanjani for seven years
रित्विक धनजानी- आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद आशा और ऋत्विक ने साल 2013 में एक साथ नए सफर की शुरुआत की थी। पवित्र रिश्ता के बाद दोनों ने नच बलिए शो साथ में किया और इसकी ट्रॉफी भी अपने नाम की। इस दौरान इस शो में भी उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक भी किया। दोनों के सात साल लंबे रिश्ते को देख सभी को यह लगता था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन फिर अचानक ही दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो गया। आशा और ऋत्विक ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिश्ते को खत्म करने की जानकारी फैंस के साथ साझा, जिसे देख हर कोई हैरान था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asha Negi bithday: actress become famous with Pavitra Rishta dated ritwik dhanjani for seven years
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया

ऋत्विक संग अपना रिश्ता खत्म करने के बाद आशा काफी टूट गई थीं। उन्हें इससे बाहर आने में भी काफी समय लगा था। लेकिन ब्रेकअप ने कभी भी दोस्ती को खत्म नहीं किया। आशा और ऋत्विक आज भी अच्छे दोस्तों की तरह मिलते हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे की कामयाबी और खास दिन पर बधाई देना नहीं भूलते। वहीं, करियर की बात करें आशा में पवित्र रिश्ता के अलावा ओटीटी शोज बारिश, अभय आदि में भी नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed