टीवी पर आने वाले रियलिटी शो में मौका पाने के लिए कंटेस्टेंट खूब मेहनत करते हैं। इनमें से कुछ कंटेस्टेंट की किस्मत बदल जाती है और रातों रात वो शोहरत की ऊंचाईयों तक पहुंच जाते हैं। हालांकि कम ही ऐसे होते हैं जो उस चकाचौंध भरी जिंदगी को संभाल पाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है सिंगिंग रियलिटी शो में आ चुके एक कंटेस्टेंट के साथ।
10 की उम्र में रियलिटी शो का विनर बना था कंटेस्टेंट, नशे की लत ने बर्बाद कर दिया करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमत हुसैन जब 10 साल के थे तो उन्होंने सारेगामा लिटिल चैंप्स 2011 में हिस्सा लिया था। अजमत जयपुर के रहने वाले हैं। उस दौरान शो के ग्रैंड फिनाले में शाहरुख खान पहुंचे थे। जीत के बाद शाहरुख ने अजमत को कंधे पर बैठा लिया था। शो को कैलाश खेर, अदनान सामी और जावेद अली जज कर रहे थे। अब 8 साल बाद अजमत 'इंडियन आइडल 11' में ऑडीशन देने पहुंचे हैं और उनका एक वीडियो सामने आया है।
'इंडियन आइडल 11' के मंच पर अजमत ने अपने बारे में कई खुलासे किए जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। आज अजमत की उम्र 18 साल है। मंच पर जैसे ही अजमत पहुंचे 'इंडियन आइडल 11' की जज गायिका नेहा कक्कड़ उन्हें पहचान लेती हैं और कहती हैं कि 'आप अजमत हैं ना'?
अजमत बताते हैं कि उन्होंने 2011 में रियलिटी शो जीता था, जिसे सुनकर विशाल ददलानी कहते हैं कि तो फिर 8 साल कहां हैं? आगे अजमत ने बताया कि 'मैंने कई शोज किए। मैं पैसे कमाने लग गया था लेकिन उससे घर की जरूरतें पूरी नहीं हो रही थीं। इसी बीच उम्र की वजह से मेरी आवाज भी बदल गई थी। जिसे सुनकर लोग कहते थे कि बहुत बेकार गाने लगा हूं। लोगों की बातें सुनकर मैं डिप्रेशन में आ गया था और गाना छोड़ दिया था।'
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
अजमत ने आगे बताया कि 'मैंने 3 साल पहले गाना छोड़ दिया था। यहां तक कि मैं गाने सुनता भी नहीं था। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। इन सबके बीच मैं गलत संगत में पड़ गया। मुझे नशे की लत लग गई थी। जो लोग चाहते थे कि मैं ऐसा हो जाऊं उन्होंने मुझे ऐसा कर दिया था। मुझे अपनी आवाज से ही नफरत हो गई थी। जो लोग मुझे बुरी संगत में ले गए थे उन्होंने मेरा पैसा भी बर्बाद कर दिया। पिछले सीजन में सलमान अली को देखा था। वो मेरे साथ ही था। उसे देखकर मैं प्रेरित हुआ और मुझे लगा कि मुझे फिर से गाना चाहिए। अब मैं अपनी पहचान दोबारा बनाना चाहता हूं।'
पीएम मोदी के समुद्र तट की सफाई करने पर बॉलीवुड भी हुआ कायल, इन सितारों ने की तारीफ