फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बाहर निकलते ही दलजीत ने खोली कंटेस्टेंट्स की पोल, इन तीन को बताया नकली

Sun, 13 Oct 2019 12:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 13 Oct 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Dalljiet Kaur eliminated calls Paras Chhabra Shehnaz Kaur Gill Mahira Sharma fake
Dalljiet Kaur - फोटो : twitter

'बिग बॉस' सीजन 13 का पहला एलिमिनेशन हो चुका है। शो में दो हफ्ते रहकर दलजीत कौर घर से बेघर हो गई हैं। शो से बाहर निकलते ही ना केवल दलजीत बल्कि उनके प्रशंसक भी नाराज हैं। यहां तक कि वह 'बिग बॉस' पर गंदी राजनीति का आरोप भी लगा रहे हैं। 'बिग बॉस' से बाहर आते ही दलजीत ने कई कंटेस्टेंट्स की पोल खोली। जानिए दलजीत ने किसे बताया घर का सबसे नकली सदस्य और किसे बताया सबसे रियल कंटेस्टेंट। 

Bigg Boss 13 Dalljiet Kaur eliminated calls Paras Chhabra Shehnaz Kaur Gill Mahira Sharma fake
Rashmi Desai, Siddharth Shukla - फोटो : social media

मीडिया से बात करते हुए दलजीत ने एक-एक कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय दी। सबसे पहले दलजीत ने रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े के बारे में बताया। दलजीत ने कहा- 'रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच सही में कुछ झगड़ा हुआ है। वहां पर बहुत कैमरे हैं इसलिए उसके बारे में मैंने पूछा नहीं। रश्मि को मैं बहुत अच्छे से नहीं जानती हूं तो ज्यादा नहीं पता। उन दोनों के बीच में प्रोफेशनली कुछ झगड़े हुए हैं जिसे लेकर अभी तक तनाव है। उनका झगड़ा फेक नहीं है जो भी था बहुत रियल था।' 

Bigg Boss 13 Dalljiet Kaur eliminated calls Paras Chhabra Shehnaz Kaur Gill Mahira Sharma fake
shehnaz kaur gill and paras - फोटो : voot

इसके बाद दलजीत ने घर के उन तीन सदस्यों के बारे में बताया जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि पारस छाबड़ा, शहनाज कौर गिल और माहिरा शर्मा हैं। दलजीत ने इन तीनों के लव ट्रायंगल को नकली कहा। दलजीत ने कहा- 'अगर एक हफ्ते में इश्क हो जाए वो भी आज के जमाने में तो हर दूसरा इंसान शादी कर ले। मुझे लगा कि दर्शक समझ जाएंगे लेकिन उन्हें यह सब पसंद आया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Dalljiet Kaur eliminated calls Paras Chhabra Shehnaz Kaur Gill Mahira Sharma fake
dalljiet kaur - फोटो : twitter

घर में कौन सा कंटेस्टेंट सबसे सच्चा लगा? इस सवाल पर दलजीत ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया। दलजीत ने कहा- 'वह मजबूत हैं और कोई भी पक्षपात नहीं कर रहे। मुझे लगता है कि उन्हें आखिर तक जाना चाहिए।' इसके बाद दलजीत से पूछा गया कि आप किसकी साजिश के तहत बाहर हुईं? दलजीत ने कहा- 'बिग बॉस का मेरा अनुभव जैसा भी रहा हो लेकिन मुझे ये कतई अंदाजा नहीं था कि मुझे इतनी जल्दी बाहर कर दिया जाएगा। मैं किसकी वजह से या किसकी साजिश से बाहर हुई ये तो कहना मेरे लिए मुश्किल है क्योंकि मैं किसी पर आरोप लगाने में यकीन नहीं रखती। लेकिन, हां शो शुरू होने से पहले मैंने इसे बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस एंडेमॉल से इस बारे में लंबी बात की थी और तभी मैं अपना चलता हुआ शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा छोड़कर बिग बॉस के घर आई।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Dalljiet Kaur eliminated calls Paras Chhabra Shehnaz Kaur Gill Mahira Sharma fake
Dalljiet Kaur and Koena Mitra - फोटो : twitter

आपको बता दें, इस हफ्ते 'बिग बॉस 13' में दो कंटेस्टेंट घर से बाहर जाएंगे। दलजीत तो बेघर हो चुकी हैं। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक घर से बाहर जाने वाली दूसरी कंटेस्टेंट कोएना मित्रा हैं। कोएना और दलजीत के अलावा घर से बाहर जाने के लिए रश्मि देसाई, शहनाज कौर गिल नॉमिनेटड थीं। दलजीत बाहर हो गईं और शहनाज कल ही सुरक्षित हो गई थीं। 

यह भी पढ़ें- तो क्या एक हफ्ते बाद बंद हो जाएगा 'बिग बॉस 13'? विरोध के बाद मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed