{"_id":"610b93198ebc3e88ca31aba7","slug":"baghban-actress-arzoo-govitrikar-accuses-her-husband-for-domestic-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक की अर्जी: 'उसने मेरा गला पकड़कर घर से बाहर निकाला, गालियां दीं', 'बागबान' की एक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर ने लगाया पति पर आरोप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तलाक की अर्जी: 'उसने मेरा गला पकड़कर घर से बाहर निकाला, गालियां दीं', 'बागबान' की एक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर ने लगाया पति पर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पति के साथ आरजू गोवित्रिकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत की दुनिया बाहर से देखने में जितनी चकाचौंध भरी लगती है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही नजर आती है। यहां रिश्ते जितने जल्दी बनते हैं उतनी ही जल्दी टूटते भी नजर आते हैं। बीते दिनों टीवी जगत से कई सितारों के रिश्ते टूटने की खबर सामने आई। करण मेहरा - निशा रावल और ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रियंका उधवानी ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने का निर्णय लिया। इन दिनों हनी सिंह भी घरेलू हिंसा के आरोप में फंसे नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी ने उनपर कई इल्जाम लगाए हैं। इसी बीच इंडस्ट्री से ऐसी ही एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बागबान और नागिन 2 एक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर (Arzoo Govitrikar) ने भी अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।
बता दें, आरजू, ऐक्ट्रेस और मॉडल अदिति गोवित्रिकर की बहन हैं। आरजू ने अपने पति सिद्धार्थ सभरवाल से तलाक की अर्जी दी है और कहा है कि उनके पति उन्हें गालियां देते हैं, हिंसा करते हैं। अब यह सब बातें बर्दाश्त के बाहर हो चुकी हैं। आरजू गोवित्रिकर ने अपने पति के खिलाफ 2019 में घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया था।
2 of 5
आरजू गोवित्रिकर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान आरजू ने कहा, 'अब मैं चुप नहीं रह सकतीं और ना ही ये सब झेल सकती हूं। अब मैंने तलाक का केस दर्ज किया है। मैंने अपना आत्म सम्मान ताक पर रख दिया, मैंने बहुत कोशिश की लेकिन पानी अब सिर से ऊपर जा चुका है। मैं सिद्धार्थ के साथ अब और नहीं रह सकती। मैंने अब तक मीडिया से बात नहीं की थी लेकिन अब मैं सब बताना चाहती हूं।'
3 of 5
आरजू गोवित्रिकर
- फोटो : सोशल मीडिया
आरजू ने आगे कहा, 'मैं बताना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे गर्दन से पकड़ा और घर से बाहर निकालने की कोशिश भी की। मुझे थप्पड़ मारा, मेरे पेट पर लात मारी और ना जाने क्या क्या।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति के साथ आरजू गोवित्रिकर
- फोटो : सोशल मीडिया
आरजू ने आगे कहा, 'मुझे बेतहाशा मारा जाता था और मैं बाहर नहीं निकलती थी क्योंकि मैं यह सब दुनिया को नहीं दिखाना चाहती थी। सिद्धार्थ ने पहली बार मुझ पर हाथ हमारी शादी के दो साल बाद उठाया था। शादी के तीन साल बाद जब हमारा बेटा हुआ तो वह अलग हो गए और दूसरे कमरे में सोने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
आरजू गोवित्रिकर
- फोटो : सोशल मीडिया
'बाद में कहीं जाकर मुझे पता चला कि उनकी रशियन गर्लफ्रेंड है। वह उससे लगातार चैट करते रहते थे। मैंने उनसे इस बारे में पूछा भी था। मुझे नहीं पता कि अब वे साथ हैं या नहीं क्योंकि वह मुझसे अलग रहते हैं।' आरजू ने यह भी बताया कि उनके पास चैट्स और मारपीट के सीसीटीवी फुटेज हैं जिनसे न्याय पाने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।