गुम हैं किसी के प्यार में टेलीविजन पर पसंद किए जाने वाले पसंदीदा शोज में से एक है। इस शो में नील भट्ट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। नील भट्ट टीवी के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। नील भट्ट वैसे तो काफी समय से टेलीविजन जगत का हिस्सा हैं, लेकिन इस शो ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। आज नील भट्ट अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके प्रशंसक और कई लोग उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। ऐसे में नील भट्ट की मंगेतर और उनकी सह कलाकार ने ऐश्वर्या शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी।
जन्मदिन विशेष: मंगेतर ऐश्वर्या शर्मा ने दी नील भट्ट को जन्मदिन की बधाई, सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या ने नील के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
ऐश्वर्या ने नील भट्ट के साथ इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो बुबू। नील भट्ट ने ऐश्वर्या की इस तस्वीर पर प्यार भरा रिप्लाई दिया। उन्होने कमेंट में लिखा, ‘थैंक यू बच्चा, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं’। इस तस्वीर पर प्रशंसकों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
प्रशंसकों ने की तारीफ
इस तस्वीर में इन दोनों की जोड़ी देखने के बाद प्रशंसक खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘'नील सर आपको जन्मदिन की बधाई। आपको और ऐश्वर्या मैम की ये खूबसूरती हमेशा बनी रहे।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी सच में काफी जच रही है। भगवान आप दोनों की हर विश को पूरा करे।'
6 महीने पहले की थी सगाई
नील भट्ट काफी समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन उनका नाम कभी किसी अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा। गुम हैं किसी के प्यार में के सेट पर उनकी मुलाकात ऐश्वर्या शर्मा से हुई और उन्हें उनका हमसफर मिल गया। इन दोनों के बीच शूटिंग के दौरान कारीबियां बढ़ी और उन्होने 6 महीने पहले एक-दूसरे से सगाई कर ली। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
2008 में की थी करियर की शुरुआत
मुंबई में जन्में नील भट्ट ने मुंबई से ही अपनी पढ़ाई पूरी की। साल 2008 में उन्होने कबूम और बूगी-वूगी जैसे शोज किए। इसके बाद वो रूप और जिंदगी विंस जैसे कई शोज में नजर आए। टेलीविजन के अलावा नील भट्ट ने भवर और गुलाल जैसी फिल्मों में काम किया। अमर उजाला की टीम की तरफ से नील को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।