फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजू श्रीवास्तव से सुदेश लहरी तक: हंसते-हंसते हो जाएगा पेट दर्द, टीवी पर लौट रहे आपके पसंदीदा कॉमेडियन

Wed, 04 Aug 2021 03:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 04 Aug 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
Raju srivastav to sudesh lehari these comedians are making comeback on tv
राजू श्रीवास्तव, सुदेश लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं इस दुनिया में किसी को हंसा पाना सबसे मुश्किल काम होता है और ऐसा कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल तक बहुत से ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को काफी प्रभावित किया और उनके कारण शो या फिल्म और भी मजेदार बन गई। टीवी पर स्टैंडअप कॉमेडियंस की कमी नहीं है लेकिन उनके लिए भी प्रतियोगिता अब काफी तगड़ी हो चुकी है।



टीवी पर कमबैक के लिए तैयार हैं ये कॉमेडियन

हालांकि कुछ कॉमेडियंस ऐसे हैं जो सालों साल दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाए रहते हैं। हालांकि स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में कपिल शर्मा पिछले कुछ सालों से नंबर वन हुए हैं। उन्होंने अपने शो के जरिए दर्शकों का दिल भी जीता है और कामयाबी भी हासिल की है। कपिल फिल्मफेयर भी होस्ट कर चुके हैं और उन्हें कई मशहूर चैट शो में भी बुलाया जा चुका है। हालांकि कपिल के अलावा भी कुछ स्टैंडअप कॉमेडियन ऐसे हैं जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंडन किया है और अब वो टीवी पर फिर से कमबैक कर रहे हैं।

Raju srivastav to sudesh lehari these comedians are making comeback on tv
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

राजू श्रीवास्तव

एक समय था जब राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी के आगे कोई नहीं टिक पाता था। लॉफ्टर चैलेंज से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजू श्रीवास्तव ने कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्हें इंडस्ट्री में 40 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब वो एक बार फिर अपने शो 'हंसते रहो विथ राजू श्रीवास्तव' में नजर आएंगे।

Raju srivastav to sudesh lehari these comedians are making comeback on tv
सुदेश लहरी - फोटो : Social media

सुदेश लहरी

सुदेश सबसे पहले ग्रेट इंडिया लॉफ्टर चैलेंज से दर्शकों के सामने आए थे। इसके बाद उनकी जोड़ी कृष्णा अभिषेक के साथ कॉमेडी सर्कस में जमी। दोनों की जुगलबंदी इतनी जमी कि इन दोनों ने कई सीजन एक साथ जीते। हालांकि पिछले कुछ समय से सुदेश टीवी से दूर हो गए थे लेकिन अब वो 'द कपिल शर्मा शो' से दोबारा पर्दे पर लौट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju srivastav to sudesh lehari these comedians are making comeback on tv
सुगंधा मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

सुगंधा मिश्रा

भारती सिंह के बाद किसी महिला कॉमेडियन ने दर्शकों का दिल जीता है तो वो हैं सुगंधा मिश्रा। सुगंधा लता मंगेशकर की मिमिक्री करने के लिए बहुत मशहूर है। वो बहुत जल्द 'कॉमेडी फैक्ट्री' से कमबैक करने वाली हैं। वो आखिरी बार गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान में नजर आईं थीं।

विज्ञापन
Raju srivastav to sudesh lehari these comedians are making comeback on tv
अली असगर - फोटो : instagram/kingaliasgar

अली असगर

कभी सीरियल में गंभीर अभिनय करने वाले अली असगर धीरे धीरे कॉमेडी की दुनिया में छा गए। वो कॉमेडी सर्कस के अलावा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो में दादी के किरदार में नजर आते हैं। अली भी बहुत जल्द 'कॉमेडी फैक्ट्री' में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed