फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 साल में कितनी बदल गईं टीवी की 'बालिका वधू', कुछ तस्वीरों में तो देखकर खा जाएंगे धोखा

Wed, 03 Jul 2019 02:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 03 Jul 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Balika Vadhu actress Avika Gor huge transformation in looks after 11 years
Avika Gor - फोटो : instagram

'बालिका वधू' (Balika Vadhu) सीरियल से घर- घर में बस जाने वाली आनंदी को कौन नहीं जानता। इस सीरियल में आनंदी का रोल निभाने वाली अविका गौर (Avika Gor) ने अपनी चुलबुली अदाओं और मासूम सवालों से लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बना ली थी। अविका ने हाल ही में अपना 22वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे पर अविका ने वाराणसी में केक काटा। जहां पर वह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। 11 साल में अविका ने कई सीरियल और रियलिटी शो किए। यहां तक की उनके लुक में भी काफी बदलाव आया। तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं कि 'बालिका वधू' की छोटी सी आनंदी अब कितनी बदल गई हैं।

Balika Vadhu actress Avika Gor huge transformation in looks after 11 years
Avika Gor - फोटो : file photo

आनंदी का रोल निभाने वाली अविका गौर ने साल 2008 में 'बालिका वधू' सीरियल से टेलीविजन में कदम रखा था। इस सीरियल ने अविका को रातोंरात स्टार बना दिया। इस सीरियल में अविका राजस्थानी लिबास में नजर आईं। साथ ही उनकी बोली-भाषा भी राजस्थानी है। इस रोल के लिए अविका गौर ने खुद को पूरी तरह से ढाल लिया था। 

Balika Vadhu actress Avika Gor huge transformation in looks after 11 years
ससुराल सिमर का - फोटो : file photo

इसके बाद अविका 'राजकुमार आर्यन' सीरियल में नजर आईं। इसमें अविका ने राजकुमारी भैरवी के बचपन का रोल निभाया था। बालिका वधू के बाद अविका गौर का 'ससुराल सिमर का' शो चर्चा में रहा। इस सीरियल में आनंदी ने एक शादीशुदा महिला का रोल निभाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Balika Vadhu actress Avika Gor huge transformation in looks after 11 years
Avika Gor - फोटो : instagram

'ससुराल सिमर का' सीरियल के दौरान अविका की उम्र बहुत कम थी। कम उम्र में अविका के शादीशुदा बहू का रोल निभाने को लेकर उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा। हालांकि इस रोल में अविका की पॉपुलैरिटी का ग्राफ भी ऊपर पहुंचा। इस सीरियल में अविका 'बालिका वधू' से एकदम अलग लुक में नजर आईं।

विज्ञापन
Balika Vadhu actress Avika Gor huge transformation in looks after 11 years
Avika Gor - फोटो : instagram

'बालिका वधू' में जहां अविका गौर ने एक छोटी सी बच्ची का रोल निभाया था तो वहीं इस सीरियल से वह टीवी की बहू के नाम से अविका ने खूब वाहवाही बटोरी। इस सीरियल में अविका साड़ी के साथ मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने दिखीं। अविका के इस लुक को भी काफी पसंद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed