फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार कास्ट: ये हैं 'बालिका वधू' के अहम किरदार, अब कहां हैं 'आनंदी' और 'जग्या', क्या कर रहे हैं भैरो सिंह?

Tue, 29 Jun 2021 09:33 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 29 Jun 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Balika Vadhu Cast anandi to jagya How actors of show look completely different now
बालिका बधू कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर टीवी सीरियल बालिका वधू, जो वर्ष 2008 से वर्ष 2016 तक टीवी पर टेलिकास्ट किया गया था। तब इस टीवी सीरियल को लाखों दर्शकों का प्यार मिला था। 'बालिका वधू' को चैनल ने अपने सबसे दमदार शो के रूप में प्रचारित किया था और इस शो ने चैनल को टीआरपी की रेस में भी सबसे ऊपर पहुंचा दिया था। ऐसे में मेकर्स ने छोटे पर्दे पर बालिका वधू के दूसरे सीजन के साथ वापसी की पूरी तैयारी कर ली है। हाल ही में शो का प्रोमो भी जारी किया गया है। जल्द ही दूसरा सीजन ऑन एयर होने वाला है। लेकिन बालिका बधू के पहले सीजन की लोकप्रियता अभी भी बरकारार है। 



इस धारावाहिक ने कई रोचक किरदारों को जन्म दिया। धारावाहिक का मुख्य किरदार निभाने वाली आनंदी से लेकर दादी सा, जग्या और शिव आदि सभी को लोग आज तक मिस करते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस धारावाहिक में काम करने वाले कलाकार आज कैसे दिखते हैं और क्या कर रहे हैं। 

Balika Vadhu Cast anandi to jagya How actors of show look completely different now
अविका गौर - फोटो : Social media
आनंदी

अविका गौर ने अपने करियर की शुरुआत ही टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से की थी। वह इस टीवी सीरियल छोटी आनंदी बनी थीं। उस वक्त अविका की उम्र मात्र 11 वर्ष थी। अब अविका 23 वर्ष की हो चुकी हैं। वह कई रियालिटी शो, टीवी सीरियल और साउथ की मूवीज में काम भी कर चुकी हैं। 

Balika Vadhu Cast anandi to jagya How actors of show look completely different now
अविनाश मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
जग्या

टीवी सीरियल बालिका वधू में अविनाश मुखर्जी ने छोटे जग्या की भूमिका निभाई थी। इस टीवी सीरियल की शूटिंग जब शुरू हुई थी तब अविनाश की उम्र मात्र 11 वर्ष थी। इस टीवी सीरियल के बाद अविनाश कई टीवी सीरियल्स में नजर आए। फिलहाल अविनाश टीवी शो ससुराल सिमर का 2 में आरव ओसवाल की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Balika Vadhu Cast anandi to jagya How actors of show look completely different now
अनूप सोनी
भैरो सिंह

टीवी एक्टर अनूप सोनी को कौन नहीं जानता है। वह कई वर्षों से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। अनूप सोनी ने बालिका वधू में जग्या के पिता की भूमिका निभाई थी। उन्होंने छोटे पर्दे पर क्राइम पेट्रोल की मेजबानी के लिए भी काफी लोकप्रियता हासिल की। अभिनेता कई वेब शो भी कर चुके हैं। अनूप सोनी जल्द बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Balika Vadhu Cast anandi to jagya How actors of show look completely different now
नेहा मारदा - फोटो : Social Media
गहना 

नेहा मारदा ने इस टीवी सीरियल में गहना की भूमिका निभाई थी। वह इस टीवी सीरियल में जग्या की ताई सा बनी थीं। गहना का रोल इस टीवी सीरियल में बहुत ही स्ट्रॉन्ग था। नेहा अब टीवी सीरियल 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' में काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed