{"_id":"5e100aaa8ebc3e87b3689fdb","slug":"barc-report-salman-khan-bigg-boss-13-trp-high-kapil-sharma-show-out-of-top-5-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के 'Bigg Boss 13' की टीआरपी में उछाल, कपिल का शो धड़ाम, देखें टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान के 'Bigg Boss 13' की टीआरपी में उछाल, कपिल का शो धड़ाम, देखें टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 04 Jan 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan, Naagin 4 and Kapil Sharma
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की दुनिया का लेखा जोखा रखने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट में कुछ टीवी सीरियल्स को फायदा हुआ तो कुछ को झटका लगा। देखिए नए साल में कौन सा टीवी शो दर्शकों के मन में उतरा और कौन बाजी मारने में पिछड़ गया।
2 of 5
Naagin 4
- फोटो : twitter
इस हफ्ते नंबर एक पर 'कुंडली भाग्य' सीरियल ने कब्जा जमाया है। बीते हफ्ते यह शो नंबर दो पर था। यानी कि नया साल इस टीवी शो के लिए खुशखबरी लाया है। दूसरे नंबर पर एकता कपूर का मशहूर सीरियल 'नागिन-भाग्य का जहरीला खेल' है। इस शो को टीआरपी में नुकसान हुआ है। बीते हफ्ते यह सीरियल नंबर एक पर था। इस शो में निया शर्मा, जैस्मिन भसीन और सायंतनी घोष हैं।
3 of 5
Yehh Jadu Hai Jinn Ka
- फोटो : twitter
तीसरे नंबर पर अमन और रोशनी की कहानी यानी कि 'ये जादू है जिन्न का' सीरियल है। यह शो लगातार दूसरे हफ्ते भी तीसरे नंबर पर जगह बनाए हुए है। चौथे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' सीरियल है। नए साल में इस शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिला है। बीते हफ्ते यह सीरियल नंबर छह पर था। पांचवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो है। यह शो पिछले हफ्ते नंबर चार पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
छठे नंबर पर 'छोटी सरदारनी' सीरियल है। जबकि सातवें पर नायरा और कार्तिक का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है।' बीते हफ्ते यह सीरियल नंबर आठ पर था। आठवें नंबर पर सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) है। इस रियलिटी शो में टीआरपी में बड़ा उछाल आया है।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा शो
- फोटो : Social Media
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है। यह शो पिछले हफ्ते नंबर पांच पर था लेकिन इस बार नंबर नौ पर पहुंच गया है। दसवें नंबर पर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 11' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।