21वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार भी टीआरपी में दूरदर्शन पहले नंबर पर है। खास बात है कि इस बार की रिपोर्ट में टीआरपी के मामले में दंगल चैनल पर प्रसारित होने वाला शो बाबा ऐसे वर ढूढों को काफी अच्छी बढ़त मिली है। आगे की स्लाइड में देखिए इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...
दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे 'श्री कृष्णा' को मिली जबरदस्त टीआरपी, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा श्री कृष्णा पहले स्थान पर पहुंच गया है। यह सीरियल भी रामानंद सागर ने ही बनाया था। इसे 1993 से 1996 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। सर्वदमन बनर्जी ने इस शो में श्रीकृष्ण और विष्णु की भूमिका निभाई थी। युवा श्रीकृष्ण का रोल स्वप्निल जोशी ने निभाया था। श्री कृष्णा सीरियल भी लोगों का पसंदीदा रहा है।
इस बार 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' सीरियल ने टीआरपी में जबरदस्त उछाल मारी है। यह शो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ये सीरियल पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है। यह शो दंगल पर प्रसारित होता है। जब इस सीरियल का पहली बार प्रसारण हुआ था तब भी इसे लोगों के खूब पसंद किया था।

तीसरे नंबर पर है महिमा शनि देव की। इसमें दया शंकर पांडे ने शनि भगवान का रोल प्ले किया। 'महिमा शनि देव की' को सागर आर्ट्स ने बनाया था। लॉकडाउन के दौरान इसे टीवी पर दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। इस शो को भी दंगल पर प्रसारित किया जाता है।
चौथे नंबर पर इस बार 'महाभारत' सीरियल ने एंट्री मारी है। ये सिद्धार्थ कुमार तिवारी की 'महाभारत' है, जिसे स्टार प्लस पर दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। पांचवे नंबर पर 'रामायण' सीरियल है। ये सीरियल पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है। इसमें गुरमीत चौधरी राम और देबीना बनर्जी सीता बनीं थीं।