फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में और नीचे खिसका कपिल का शो और एकता के लिए खुशखबरी, देखिए टॉप 10 की लिस्ट

Sat, 23 Mar 2019 05:41 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 23 Mar 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
BARC Report The Kapil Sharma show TRP dip down Kasautii Zindagii Kay 2 in top 5
Kapil Naagin Kasautii - फोटो : twitter

सीरियल की दुनिया में दर्शकों को क्या पसंद आ रहा है इसका खुलासा करने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस वक्त कई सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का लगा है जिसका सीधा असर शो की टीआरपी पर देखने को मिला है। इस बार की टीआरपी में सबसे बड़ा फायदा दो शोज को मिला है तो सबसे भारी नुकसान कपिल शर्मा को हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस नंबर पर रहा।

BARC Report The Kapil Sharma show TRP dip down Kasautii Zindagii Kay 2 in top 5
Naagin 3 - फोटो : twitter

'खतरों के खिलाड़ी' शो का ग्रैंड फिलाने इस बार भी नंबर एक की पोजीशन पर रहा। यह शो भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इसका सीधा असर अभी भी टीआरपी पर देखने को मिल रहा है। दूसरे नंबर पर 'नागिन 3' रहा। 'नागिन 3' में बदले की आग और ट्विस्ट का ड्रामा लोगों को रास आ रहा है। इसी वजह से सीरियल की टीआरपी में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। 

BARC Report The Kapil Sharma show TRP dip down Kasautii Zindagii Kay 2 in top 5
Kulfi Kumar Bajewala - फोटो : twitter

तीसरे नंबर पर इस हफ्ते दो सीरियल का कब्जा रहा। इस हफ्ते 'कुंडली भाग्य' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' दोनों ही सीरियल तीसरे पायदान पर हैं। इन दोनों सीरियल की एंट्री काफी शॉकिंग है। 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में अमायरा की तबीयत खराब चल रही हैं तो वहीं कुल्फी का अम्मा जी के चंगुल से भागने की कोशिश दर्शकों को रास आ रही है। इसका सबूत सीरियल की टीआरपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC Report The Kapil Sharma show TRP dip down Kasautii Zindagii Kay 2 in top 5
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : twitter

चौथे नंबर पर इस हफ्ते एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' ने कब्जा जमाया है। इस सीरियल की टॉप 5 में एंट्री अपने आप में चौंकाने वाली है। सीरियल में इन दिनों प्रेरणा और कोमोलिका की दुश्मनी दिखाई जा रही है। जो कि इस सीरियल की टीआरपी में जबरदस्त उछाल दे रही है। पांचवें नंबर पर भी दो सीरियल है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कुमकुम भाग्य'।

विज्ञापन
BARC Report The Kapil Sharma show TRP dip down Kasautii Zindagii Kay 2 in top 5
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram

छठे नंबर पर भी दो सीरियल का कब्जा है। 'तुझसे है राब्ता' और 'सुपर डांसर चैप्टर 3'। सातवें नंबर पर 'द कपिल शर्मा शो' है। इस सीरियल की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है, जिससे कपिल शर्मा को भारी नुकसान हो सकता है। आठवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो है वहीं नौवें नंबर पर 3 सीरियल है। 'नजर', 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' और 'गठबंधन' हैं। दसवें नंबर पर 'दिव्य दृष्टि', 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' और 'कृष्णा चली लंदन' है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed