फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 29: टीआरपी में ‘अनुपमा’ की बादशाहत कायम, रेटिंग में गिरावट से हुआ इस पॉपुलर शो को नुकसान

Thu, 28 Jul 2022 03:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 28 Jul 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 29 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein khatron ke khiladi yeh rishta kya kehlata hai ghkkpm
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी (बार्क) इंडिया ने साल के 29वें हफ्ते की टीआरपी जारी कर दी है। इस हफ्ते की टीआरपी की दौड़ में हमेशा की तरह स्टार प्लस के सीरियल्स का दबदबा देखने मिला है। बीते कई समय से दर्शकों के दिलों को जीत रहा टीवी शो 'अनुपमा' एक बार फिर नंबर वन पर है। वहीं स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' इस बार फिर टीआरपी लिस्ट में अपनी हालत सुधारने में कामयाब रहा है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप पांच शो में एक रियलिटी शो को छोड़कर सारे शो स्टार प्लस के ही हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते इन शोज ने बनाई टॉप 5 में अपनी जगह- 

barc trp week 29 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein khatron ke khiladi yeh rishta kya kehlata hai ghkkpm
अनुपमा शो - फोटो : twitter

अनुपमा 
इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में सीरियल 'अनुपमा' नंबर एक पर काबिज है। शो में अनुपमा की जिंदगी अनुज से शादी होने के बाद पटरी पर लौट ही नहीं पा रही है। छोटी अनु की एंट्री से मचे बवाल और पाखी की बदतमीजियां लगातार बढ़ती ही जा रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न शो को लगातार दिलचस्प बना रहे हैं। बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल 'अनुपमा' फिर से टॉप पर है। इस चर्चित शो की टीआरपी पर किसी नए या पुराने शो के आने से कोई असर नहीं पड़ा। इस बार इसे 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 

 

barc trp week 29 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein khatron ke khiladi yeh rishta kya kehlata hai ghkkpm
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Social media

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12
रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 12वां सीजन लगातार तीसरे हफ्ते सीरियल टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बरकरार रखे हुए है। इस बार भी यह शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। सेलिब्रिटीज से भरे हुए इस शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इस बार इस शो को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 29 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein khatron ke khiladi yeh rishta kya kehlata hai ghkkpm
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये है चाहतें
अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा स्टारर शो 'ये है चाहतें' ने पिछले हफ्ते की ही तरह इस बार भी तीसरा स्थान हासिल किया है। शो में इन दिनों चल रहा ट्रैक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस बार 'ये है चाहतें' को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

विज्ञापन
barc trp week 29 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein khatron ke khiladi yeh rishta kya kehlata hai ghkkpm
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' की व्यूअरशिप में इस हफ्ते उछाल देखने को मिला है। जहां पिछले हफ्ते यह शो इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर था, वहीं इस बार इसने एक पायदान ऊपर बढ़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। इस समय सीरियल ने अपने हाई वॉल्टेड ड्रामा और मजबूत कहानी के चलते दर्शकों को बांधा हुआ है। शो को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed