टीवी ने हमेशा से ही दर्शकों को जोड़े रखने के साथ-साथ उनेक मनोरंजन का भी खूब ख्याल रखा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह छोटे पर्दे के कलाकार भी घर-घर में जाने जाते हैं। इन सितारों की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि यह अब छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे का रुख करने लगे हैं। ऐसे में लोगों को फिल्म रिलीज होने की जितनी उत्सुकता होती है, उतनी ही सीरियल का अगले एपिसोड की कहानी जानने को लेकर होती है। टीवी सीरियल्स की कहानी में रोज नए ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं, जिसकी वजह से दर्शकों की दिलचस्पी इनमें बनी रहती है । तो चलिए जानते हैं आज भाग्य लक्ष्मी से लेकर अनुपमा तक में क्या नया धमाका होने वाले है।
TV Serials Updates: अनुपमा से जबान लड़ाएगी पाखी..घर छोड़कर जाएगी पत्रलेखा, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो 'अनुपमा' में आज पाखी अपनी सारी हदें पार कर देगी। आज अनुपमा और छोटी अनु शाह हाउस जाएंगे, तो पाखी अपनी मां को देखते ही किलस जाएगी और उसे घर से बाहर निकलने के लिए कहेगी। उसका कहना है कि अगर वह उसके घर नहीं रह सकती तो अनुपमा और उसकी नई बेटी को भी यहां उसके घर रहने का कोई अधिकार नहीं है। अनुपमा के लाख समझाने पर भी वह नहीं मानती है और अपनी मां पर चिल्लाती रहती है।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रीशा सारांश को एक कार एक्सीडेंट से बचाती है। सारांश को बचाने के बाद प्रीशा को एहसास होता है कि उसने ऐसा पहले भी किया है, जिसकी वजह से वह बहुत परेशान हो जाती है और सोचती है कि आखिर उसे ऐसा क्यों लग रहा है। प्रीशा को परेशान देख जब अरमान उससे पूछता है, तब उसे रुद्राक्ष के प्लान का पता लग जाता है कि आखिर रूद्राक्ष करना क्या चाहता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा को जबरदस्ती ऑडिशन के लिए लेकर जाता है। जहां अक्षरा एक प्यारा सा गाना गाकर सबको प्रभावित कर देती है। लेकिन आरोही को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती और वह फोन पर किसी से जोर-जोर से बात कर बताती है कि अक्षरा बिरला परिवार की बहू है और वो ही यह ऑडिशन जीत जाएगी…बिरला परिवार बहुत अमीर है। यह बात सुनकर बाकी कंटेस्टेंट भड़क जाते हैं और अक्षरा के जीतने पर बहुत ड्रामा करते हैं।
गुम है किसी के प्यार में
सई का पड़ोसियों को इकट्ठा करना और पाखी के खिलाफ सोचना बिल्कुल पसंद नहीं आता है। तो आज के एपिसोड में वह सई पर खूब चिल्लाता है और पाखी की साइड लेता है। यह देख सई मन ही मन टूट जाती है, लेकिन वह किसी को भी इस बात का एहसास नहीं होने देती और अपने फैसले पर अटल रहती है। सई और विराट के बीच चलती बहस में पाखी घर से कहीं चली जाती है।