ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने 36वें हफ्ते की ताजा टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में पिछले हफ्ते लोगों की पसंद बनकर उभरे टॉप पांच सीरियल्स के बारे में बताया गया है, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। पिछले कई हफ्ते की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लस का शो 'अनुपमा' ने बाजी मारते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई है। लेकिन इस हफ्ते स्टार प्लस की सीरियल की रेटिंग में भारी गिरावट देखी गई है। जहां 'अनुपमा' ने रेटिंग में गिरावट दर्ज करने के बाद भी टॉप पोजिशन हासिल की है, वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' ने रेटिंग में बढ़ोतरी के बाद भी रूपाली गांगुली के इस शो से नीचे रहा। चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में जगह?
TRP Week 36: अनुपमा की TRP में आई रिकॉर्डतोड़ गिरावट तो इस शो को हुआ फायदा, पढ़ें टॉप 5 सीरियल्स की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
अनुपमा पिछले हफ्ते भी पहले नंबर पर रहा। लेकिन शो की टीआरपी लगातार घट रही है और अब यह घटते-घटते 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन तक पहुंच गई है। इस वक्त शो में तोषू का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की सच्चाई राखी दवे और अनुपमा के सामने खुल गई है। जहां एक तरफ सभी तोषू और किंजल की बेटी के जन्म की खुशी मना रहे हैं, वहीं अनुपमा को तोषू सच्चाई जान झटका लगता है। अनुपमा ठान लेती है कि वह किंजल को दूसरी अनुपमा नहीं बनने देगी।
गुम है किसी के प्यार में
‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल लगातार बढ़ती टीआरपी के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इस बार भी टीआरपी चार्ट में दूसरे नंबर पर है। शो को 2.5 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर इस सीरियल में अब तक आपने देखा कि सई के जिंदा होने की सच्चाई विराट के सामने आ जाती है। इसी को लेकर चल रहा ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
ये हैं चाहतें
अबरार काजी और सरगुन कौर स्टारर सीरियल ‘ये हैं चाहतें’ इस बार भी टीआरपी लिस्ट के टॉप पांच में है। यह सीरियल पिछले काफी समय से लिस्ट में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं। शो में प्रीशा को वापस पाने के रुद्र को जद्दोजहद करते हुए दिखाया जा रहा है। इसे इस बार 2.0 इंप्रेशन मिले हैं, जिसके साथ यह तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
इमली
टॉप पांच सीरियल की लिस्ट में इमली चौथे नंबर पर बना हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों से इस शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन फिर भी इसने अपनी पोजीशन बरकरार रखी हुई है। इमली को 1.9 इंप्रेशन मिले हैं। इमली की कहानी में इन दिनों आर्यन और मालिनी की शादी का ड्रामा चल रहा है।