फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बिग बॉस के नए सीजन में हिस्सा लेंगी अंजलि अरोड़ा! मेकर्स के साथ जारी बातचीत

Sun, 12 Jun 2022 11:12 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 12 Jun 2022 11:12 AM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर और चर्चित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शो के 15 सीजन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब मेकर्स जल्द ही इसका नया सीजन लाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Contestant Likely to be Anjali Arora and Munawar Faruqui Know More Latest News in Hindi
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta

टेलीविजन के मशहूर और चर्चित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शो के 15 सीजन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब मेकर्स जल्द ही इसका नया सीजन लाने की तैयारी में हैं। नए सीजन की खबरें सामने आने के बाद से ही अब इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर सुगबुगाहट तेज हे गई है। इसी क्रम हाल ही में इस शो के कंटेस्टेंट के बारे एक नई जानकारी सामने आई हैं। ताजा रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने के लिए अब अंजलि अरोड़ा से संपर्क किया गया है।

Bigg Boss 16 Contestant Likely to be Anjali Arora and Munawar Faruqui Know More Latest News in Hindi
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta

सोशल मीडिया पर कच्चा बादाम गाने पर अपना छोटा वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं अंजलि ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप की सेकंड रनर बनीं थी। इस शो में मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी खास बॉन्डिंग सबसे ज्यादा चर्चित रही थी। उन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और मुनव्वर फारूकी के साथ प्यारे पलों के लिए बहुत लोकप्रियता हासिल की। दोनों की इस जोड़ी को दर्शक इतना पसंद करते थे कि प्रशंसकों ने उन्हें मुंजाली नाम दिया था।

Bigg Boss 16 Contestant Likely to be Anjali Arora and Munawar Faruqui Know More Latest News in Hindi
मुनव्वर फारुकी ने जीता लॉकअप का पहला सीजन - फोटो : insta

इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में यह बताया गया था कि सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में मुनव्वर फारुकी भी नजर आ सकते हैं। बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने के लिए मेकर्स ने मुनव्वर को भी अप्रोच किया था। हालांकि, वह इस शो का हिस्से बनेंगे या नहीं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं है। बता दें कि मुनव्वर फारुकी एम एक्स प्लेयर और अल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होने वाले शो लॉक अप के विजेता रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Contestant Likely to be Anjali Arora and Munawar Faruqui Know More Latest News in Hindi
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बिग बॉस 16 में मुनव्वर और अंजलि के अलावा में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अश्मीर महाजानी, दिव्यांका त्रिपाठी, शिवांगी जोशी, माही विज जैसे कलाकारों का नाम भी शामिल हैं।  हालांकि,अभी तक इनमें से किसी भी नाम पर मुहर नहीं लगी है। इससे पहले प्रसारित हुए बिग बॉस के बीते सीजन में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने जीत हासिल कर 15वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed