{"_id":"62a4ddf6c03a1e7bba0bafd0","slug":"comedian-bharti-singh-and-haarsh-limbachiyaa-son-name-reveal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharti Son Name: भारती और हर्ष के बेटे का रियल नाम आया सामने, लाडले को ये कहकर पुकारती हैं कॉमेडियन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bharti Son Name: भारती और हर्ष के बेटे का रियल नाम आया सामने, लाडले को ये कहकर पुकारती हैं कॉमेडियन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारती सिंह
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अप्रैल महीने में बेबी बॉय के माता-पिता बने हैं। दोनों ही अपनी जिदंगी के इस खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रहे हैं। वैसे तो भारती ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है और न ही उसके नाम के बारे में कोई जानकारी दी है। ऐसे में फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि कब भारती अपने राजदुलारे का चेहरा दिखाएंगी, लेकिन फिलहाल निक नेम के बाद अब उनके बेटे का नाम भी सामने आ चुका है।
2 of 4
भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ये रखा है भारती ने बेटे का नाम
भारती सिंह ने एक बार जिक्र किया था कि वह अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं, और अपनी वीडियो में भी वह कई बार बेटे को गोला बोलती दिखाई देती हैं, लेकिन अब पता चला है कि कॉमेडियन ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। हालांकि भारती ने खुद अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।
3 of 4
भारती सिंह
- फोटो : social media
भारती सिंह ने अपनी डिलीवरी के एक दिन पहले तक लगातार शूट किया था, वहीं मां बनने के महज 12 दिनों के बाद वह काम पर वापस आ गई थीं। जिस वजह से सब हैरान रह गए थे। जहां भारती के इस कदम की कई लोगों ने खूब सराहना की तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया। इतनी जल्दी बच्चे को अकेला छोड़कर काम पर वापस आ गई। पैसा कमाने की इतनी भी क्या जल्दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह ने लोगों के ट्रोलर्स के जवाब देतु हुए कहा था, 'मैं अभी भी बेबी को फीड कराती हूं और वो मेरा ही दूध पीता है और घर में इतने सारे लोग हैं दादी, नानी, बुआ, मासियां तो बच्चा सुबह से शाम को मेरे हाथ में आता है। तो मैंने बोला मैं शूट करने जाती हूं, तो बच्चा बहुत खुश है और सब लोग उसके साथ हैं'। कॉमेडी के साथ ही कई रियलिटी शोज को भी होस्ट करती दिखाई देती हैं, वहीं उनका खुद का वीडियो व्लॉग है। जिसपर वह अक्सर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी चीजें साझा करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।