टीवी सीरियल की दुनिया में देखने को मिली खलबली से हर किसी का ध्यान उसकी तरफ आकर्षित हो रहा है। लोग अपने पसंदीदा सीरियल के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। उन्हें सीरियल्स में आते हर ट्विस्ट की जानकारी का अपडेट चाहिए होता है, जिससे उन्हें आगे की कहानी समझ आ सके। लोगों के पसंदीदा शो 'अनुपमा' में जहां आज बरखा भाभी और अनु के बीच तीखी बहस देखने को मिलने वाली है, वहीं 'जी टीवी' पर प्रसारित होने वाले शो 'कुंडली भाग्य' में पांच साल का लीप आने वाला है। चलिए जानते हैं आपके पसंदीदा शोज में आज यानी 11 जून को दिखाने वाले ट्वीस्ट के बारे में।
TV Serials Daily Updates: बरखा-शाह परिवार में तीखी बहस तो कुंडली भाग्य में होगा बड़ा बदलाव, पढ़ें आज का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
टीवी सीरियल अनुपमा में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जहां एक तरफ अनुपमा और अनुज अपने नए घर में आ गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ जब शाह परिवार गृह प्रवेश के लिए अनुपमा के नए घर जाता है तब गार्ड्स उनके साथ बदतमीजी करने लगते हैं। उन्हें देखकर बरखा भी उनपर बरसने लगती है। बापूजी बताते हैं कि अनुपमा उनकी बेटी है लेकिन, बरखा नहीं सुनती और शाह परिवार से बदतमीजी करती है। इसका पता चलते ही अनुपमा बाहर आकर बरखा को गुस्सा करते देख आग बबूला हो जाती है और उसे करारा जवाब देते हुए कहती है कि यह उसका परिवार है। इसके बाद अनुपमा शाह परिवार से माफी मांगकर उन्हें अंदर बुलाती है।
बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
सीरियल 'बन्नी चाऊ होम डिलिवरी' में जहां एक तरफ मनिनी नियती पर युवान के करीब न जाने पर भड़कती है, वहीं दूसरी तरफ शो में बन्नी और युवान की दोस्ती गहरी होती जा रही है। बन्नी और युवान एक साथ काफी समय बिताते हैं, इतना ही नहीं युवान बन्नी को गुलाब भी गिफ्ट करता है। गुलाबों को देख बन्नी बहुत खुश होती है और कहती है कि वह पहला व्यक्ति जिसने उसे गुलाब दिए हैं नहीं आजतक उसे सिर्फ गोभी का फूल ही मिला है।
गुम है किसी के प्यार में
एपिसोड की शुरुआत पाखी की भवानी से भेदभाव पर शिकायत करने से होती है। पाखी कहती है की सई को सहानुभूति सिर्फ इसलिए मिल रही है क्योंकि वह प्रेग्नेंट है। लेकिन कोई यह नहीं सोच रहा कि सई ने उससे उसका सब कुछ छीन लिया है। पाखी सई को श्राप देती है कि वह कभी खुश नहीं रह पाएगी। इतने में ही वहां पर सम्राट का तोहफा आ जाता है, जिसे देख सभी भावुक हो जाते हैं। इन सबके बाद विराट सम्राट की तस्वीर के सामने बैठकर बहुत रोता है पर निनाद उसे समझाता है। एपिसोड के अंत में सोनाली और ओंकार भी सई को फटकार लगाते हैं, जिससे प्रभावित होकर सई अपने गले में सम्राट की तस्वीर पर चढ़ी माला पहन लेती है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
आज के एपिसोड की शुरुआत में अभिमन्यु अपने कपड़े ढूंढ रहा होता है, तभी अक्षरा भी वहाँ आती है और उसको उसके कपड़े देती है और उससे कहती है कि गुस्से से भरी आंखों से कुछ भी साफ नजर नहीं आता। इसके साथ ही अभिमन्यु अक्षरा को किसी भी तरह का बखेड़ा खड़ा करने से रोकता है। इन सबके बीच नील बिरला हाउस वापस लौट आता है और उसे देख मंजरी खुश हो जाती है। वह अपनी मां से माफी मांगता है पर यह सब देखकर आरोही बिल्कुल खुश नहीं है क्योंकि वह अभिमन्यु की शांति छीनना चाहती है।