फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति से अलग होने के बाद डिप्रेशन में चली गईं थीं 'अम्माजी', मोटापे की वजह से मिला इतना बड़ा रोल

Thu, 04 Feb 2021 09:23 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 04 Feb 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain Ammaji Aka Soma Rathod Real Look And Story Behind her Weight Gain
सोमा राठौड़ उर्फ 'अम्माजी' - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' कई सालों से लोगों के दिलों पर राज करता आ रहा है। इसके हर किरदार का एक अलग ही अंदाज है। इन्हीं मजेदार किरदारों में एक अम्माजी का किरदार भी है। अम्मा जी यानी सोमा राठौड़। अम्माजी शो में मोहन तिवारी की मां का रोल बखूबी निभा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अम्माजी की उम्र असल जिंदगी में ऑन-स्क्रीन बेटे मनमोहन तिवारी से बहुत कम हैं। सोमा को अम्माजी का रोल सिर्फ उनके वजन की वजह से मिला था। आइए जानते हैं उनके वजन बढ़ने की दर्दनाक वजह...

Bhabiji Ghar Par Hain Ammaji Aka Soma Rathod Real Look And Story Behind her Weight Gain
'अम्माजी' भाभी जी घर पर हैं - फोटो : सोशल मीडिया

सोमा के किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं और उनकी कॉमेडी सुनकर हंसते भी हैं। सोमा की रील लाइफ से ज्यादा दिलचस्प उनकी रियल लाइफ है। सोमा को ये मुकाम यूं ही नहीं मिल गया इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।

Bhabiji Ghar Par Hain Ammaji Aka Soma Rathod Real Look And Story Behind her Weight Gain
अम्माजी भाभी जी घर पर हैं - फोटो : सोशल मीडिया

सोमा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं है और शो में अम्माजी खुद को कटरीना कैफ की तरह खूबसूरत मानती हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह टॉम ब्वॉय हैं और अपने किरदार से बिल्कुल अलग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain Ammaji Aka Soma Rathod Real Look And Story Behind her Weight Gain
'अम्माजी' सोमा राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

अपने वजन के बारे में सोमा बताती हैं कि, 'मैं ओवरवेट हूं और बहुत खाती हूं पर कई सालों से मेरा वजन रुका हुआ है, ना वो बढ़ता है ना कम होता है। लेकिन मेरा वजन कम करने का कोई इरादा भी नहीं है।' सोमा 10 साल पहले ऐसी बिल्कुल नहीं थीं। बता दें कि सोमा उर्फ अम्माजी मनमोहन तिवारी से उम्र में नौ साल छोटी हैं।

विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain Ammaji Aka Soma Rathod Real Look And Story Behind her Weight Gain
सोमा राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

सोमा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बताया है। वह कहती हैं कि '23 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई थी। हम सोशल मीडिया के जरिए मिले थे और कुछ ही महीनों बाद हमारी शादी हो गई थी। हम 10 साल साथ में रहे। लेकिन मेरी जिंदगी में एक बुरा वक्त आया और हमने महसूस किया कि हमारे बीच कुछ चीजें खत्म सी होने लगीं हैं। जब चीजें खराब होने लगीं तो हमने अलग होने का फैसला लिया। पति से अलग होने का दुख था और मैं डिप्रेशन में चली गई थी। इसी का असर मेरी सेहत पर पड़ा और मेरा वजन बढ़ता चला गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed