फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 12: पति के साथ शो में जाकर ये काम करेंगी भारती सिंह, कनेक्शन फैमिली प्लानिंग से है जुड़ा

Mon, 10 Sep 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Bharti singh says we might just plan our baby on salman khan bigg boss

बिग बॉस सीजन 12 जल्द ही शुरू होने वाला है। हाल ही में गोवा में सलमान ने बिग बॉस के बारहवें सीजन को बड़ी ही धूमधाम से लॉन्च किया। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली दफा हुआ कि जब सलमान ने लॉन्च के दौरान ही एक कंटेस्टेंट का खुलासा कर दिया है। ये पहली जोड़ी है जो बिग बॉस के घर के अंदर जाएगी।

Bharti singh says we might just plan our baby on salman khan bigg boss
Bharti Singh
इस बार बिग बॉस 16 सितंबर से शुरू होगा। हर्ष और भारती इससे पहले 'नच बलिए 8' और 'खतरों के खिलाड़ी 9' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं। अब ये जोड़ी बिग बॉस के घर में दिखाई देगी। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में भारती ने कुछ ऐसा कह दिया है कि आप भी दंग रह जाएंगे। भारती से पूछा गया कि ऐसी कौन सी बात थी, जिसकी वजह से उन्होंने इस शो को करने के लिए हामी भरी ?
Bharti singh says we might just plan our baby on salman khan bigg boss
Bharti Singh

इस सवाल के जवाब में भारती ने कहा-  मैं और हर्ष रिएलिटी शो पर ही बच्चे की प्लानिंग करने की सोच रहे है। भारती ने आगे कहा- बिग बॉस का ऑफर मुझे खतरों के खिलाड़ी के समय ही मिला था तब मैंने मेकर्स से कहा कि मुझे लौटकर आने दीजिए फिर हम फैसला लेंगे। जब मेकर्स ने मुझे बताया कि मैं अकेले नहीं बल्कि हर्ष के साख घर में जाने वाली हूं तो तो मैं काफी खुश हुई। उसके पास मेरे लिए वक्त नहीं है। अब कहा जाएगा भाग के।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti singh says we might just plan our baby on salman khan bigg boss
भारती सिंह
बता दें ये कपल रियलिटी शो की पहली पसंद रहता है। चैनल्स इस जोड़ी को अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर करते हैं। इस जोड़ी ने 'नच बलिए' में एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए चार्ज किए थे। भारती की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। लोग उन्हें टीवी पर कॉमेडी करते देखना चाहते हैं। इसलिए उन्हें मुंह मांगी फीस दी जाती है। बिग बॉस के लिए भारती और हर्ष ने मोटी रकम मांगी है। 
विज्ञापन
Bharti singh says we might just plan our baby on salman khan bigg boss
salman khan bigg boss

बता दें डैनी डी और माहिका शर्मा के बाद इसी जोड़ी ने सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है। भारती को एक हफ्ते के लिए 30 लाख रुपए फीस दी जाएगी। वहीं उनके पति हर्ष ने 15 लाख रुपए चार्ज किए हैं। इसका मतलब दोनों एक हफ्ते में अपने घर आधा करोड़ रुपए ले जाएंगे। ता दें कि इस बार बिग बॉस में 21 प्रतियोगी होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। इसके लिए बिग बॉस किस तरह का खेल खेलेंगे, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed