{"_id":"5b95e258867a557fe4468c49","slug":"bigg-boss-12-singer-anup-jalota-will-seen-in-salman-khan-show-bigg-boss-season-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: जोड़ियों के अलावा शो में हो सकती है इस भजन गायक की एंट्री, कई बार कर चुके हैं मना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: जोड़ियों के अलावा शो में हो सकती है इस भजन गायक की एंट्री, कई बार कर चुके हैं मना
Mon, 10 Sep 2018 09:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 का जल्द ही आगाज होने वाला है। इस बार सलमान खान के इस चर्चित शो को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। वहीं हर दिन धीरे-धीरे बिग बॉस के सीजन 12 के कंटेस्टेंट का खुलासा होने से भी दर्शक इस शो का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुपरहिट जोड़ियों के बाद अब बिग बॉस के एक और कंटेस्टेंट का खुलासा हो गया है। जो दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा देगा। इस बार शो में किसी धर्म गुरू के आने का पक्का हो या न हो लेकिन धर्मिक गायक यानी जाने-माने भजन गायक अनूप जलोटा की बॉस में एंट्री होनी पक्की है।
2 of 4
जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अनूप जलोटा ने पहले इस विवादित शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया था। लेकिन इसके बाद बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें मनाने की हर कोशिश की और वह आखिरीकार मनाने में कामयाब रहे। अब अनूप जलोटा ने इस शो में शामिल होने के लिए हां कर दिया है। ऐसे में अपने पूरे करियर में विवादों के दूर रहे अनूप जलोटा के लिए बिग बॉस के घर में खुद को बनाए रखना आसाना नहीं होगा। वहीं उनके नाम का खुलासा होने के बाद शो के दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है।
3 of 4
बात करें बिग बॉस सीजन 12 के अन्य कंटेस्टेंट की तो इस बार शो में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, तनुश्री दत्ता, उनकी बहन इशिता दत्ता, पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत, करणवीर बोहरा, स्कारलेट रोज, गुरमीत चौधरी, देबिना बैनर्जी, माहिका शर्मा, पोर्न स्टार डैनी डी और दीपिका कक्कड़ जैसे बड़े नाम दिखाई देने वाले हैं। शो को लेकर मेकर्स ने पूरी तैयारियां भी कर ली है। बिग बॉस का यह सीजन 16 सितंबर से प्रसारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि इस बार शो में 3 कॉमनर और 3 सेलिब्रिटीज जोड़ी होंगी। कुल 21 कंटेस्टेंट्स में से ये 12 कंटेस्टेंट होंगे। बाकी बचे 9 कंटेस्टेंट में से 3 सेलिब्रिटीज और 6 कॉमनर होंगे। कौन से 6 कॉमनर कंटेस्टेंट्स शो में एंट्री करेंगे इस बात का खुलासा सलमान खान शो की ओपनिंग पर करेंगे और दबंग खान ही जोड़ी बनाकर घर के अंदर प्रवेश करवाएंगे। ये सब जानने के बाद साफ हो गया है कि इस बार का बिग बॉस दर्शकों को और भी ज्यादा एंटरटेन करने वाला होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।