होली का त्यौहार हर साल पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के मौके पर लोग तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान अपने घर पर तैयार करते हैं और खूब जश्न मनाते हैं। लेकिन कोरोना काल के कारण पिछले साल की तरह इस बार भी लोग भरपूर मस्ती वाली होली नहीं मना पा रहे हैं। इस वजह से सभी लोग अपने घरों में ही इसे मना रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारों के अलावा टीवी सेलेब्स ने सोशल प्लेटफॉर्म पर होली की खुशियां बांटी। सभी ने एक-दूसरे के लिए और फैंस को बधाई व शुभकामना संदेश भेजा।
होली है: कॉमेडी क्वीन भारती से लेकर राहुल वैद्य तक रंगों में सराबोर नजर आए ये सेलेब्स, साझा कीं तस्वीरें
टीवी सेलेब्स ने अपने-अपने तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे होली के मौके पर लाल लहंगा पहने सज-धजकर ‘मोहे रंग दो लाल’ गाने पर मटक रही हैं। होली के रंगों में सिर से पांव तक लिपटीं भारती ने सभी को होली की शुभकामना दी है।
बिग बॉस 14 के रनर अप और गायक राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ इस खास त्योैहार को मनाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दिशा के साथ बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। अलग-अलग पोज में तस्वीरें खिंचाता ये जोड़ा प्रेम के रंग में डूबा नजर आ रहा है और सफेद कपड़ों में बेहद प्यारा लग रहा है। राहुल ने फैंस को होली की शुभकामना के साथ ही कोरोना का भी ध्यान दिलाया।
‘भाभी जी घर पर हैं’ में गोरी मैम अनीता भाभी के रोल में दिखाई दीं टीवी अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने भी होली के मौके पर अपनी फोटोज शेयर कीं। सफेद साड़ी और ब्लू ब्लाउज में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा - ‘मुझ पर एक एहसान करो, होली मत खेलो।’
टीवी की अभिनेत्री दीपिका सिंह ने रंगों से सराबोर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें सफेद रंग के कपड़े पहन होली के रंगों में लिपटीं अभिनेत्री बेहद आकर्षक लग रही थीं। उनकी स्माइल उतनी ही कातिलाना थी। फोटो कैप्शन में लिखा ‘रंगों के इस त्यौहार की तरह आपकी जिंदगी भी रंगीन हो बल्कि उससे भी ज्यादा ।’
कमेंट
कमेंट X