कोरोना वायरस के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। मनोरंजन उद्योग की कई जानी मानी हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट दलजीत कौर ने बताया कि वह भी कोरोना से बच नहीं पाईं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। फिलहाल वह क्वारंटीन से बाहर हैं।
कोरोना से संक्रमित हुई थीं ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट दलजीत कौर, अस्पताल का वीडियो किया साझा
दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव है वह तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हो गईं। वीडियो में दलजीत अस्पताल में नजर आ रही हैं। उनके साथ अस्पताल के स्टाफ हैं जो पीपीई किट में हैं।
दलजीत लिखती हैं कि, 'मैं भी कोविड से बच नहीं पाई। मैं तुरंत क्वारंटीन हो गई। फिर लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वहां पांच दिन पहले थी। उस दौरान मेरी बहन दिल्ली से आई और मेरे बेटे (शुक्रगुजार हूं कि वह निगेटिव आया है।) की देखभाई की। कोविड वॉरियर्स ने मेरा इलाज किया।'
दलजीत लिखती हैं कि 'वायरस की चपेट में आना किसी बुरे सपने के जैसे था। ऐसा लग रहा था कि अब मुझ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि हम ऐसा मान चुके थे कि अभी तक तो होके जा चुका होगा। क्योंकि मैंने इतने सारे लोगों साथ काम करती हूं।' दलजीत ने बताया कि उन्हें जैसे ही सर्दी जुकाम की शिकायत हुई उन्होंने तुरंत टेस्ट कराया। आमतौर पर लोगों को आठ नौ दिन के बाद पता चलता है ऐसे में वायरस उनके शरीर के अंदर फैल जाता है। दलजीत बताती हैं कि वह फिलहाल क्वारंटीन से बाहर हैं और बेहतर महसूस कर रही हैं।
बता दें कि दलजीत ने साल 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी लेकिन 2015 में उनकी यह शादी टूट गई। उनका एक बेटा है जिसकी वह परवरिश कर रही हैं। दलजीत बिग बॉस 13 में नजर आई थीं लेकिन जल्दी ही उन्हें घर से बेघर होना पड़ा था। उन्होंने सीरियल छूना है आसमान, सपना बाबुल का.. बिदाई, इस प्यार को क्या नाम दूं और गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा में किया किया।
कमेंट
कमेंट X