{"_id":"69f1770e30643fb7060faa88","slug":"karisma-kapoor-requests-paparazzi-do-not-zoom-more-video-goes-viral-users-react-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: करिश्मा कपूर ने पैपराजी से की ऐसी गुजारिश कि वीडियो हो गया वायरल; यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Video: करिश्मा कपूर ने पैपराजी से की ऐसी गुजारिश कि वीडियो हो गया वायरल; यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार
Karishma Kapoor Viral Video: करिश्मा कपूर 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के अगले सीजन में नजर आने वाली हैं। इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
करिश्मा कपूर अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के सेट पर पहुंचीं। यहां उन्होंने पैपराजी से ऐसी बात कही कि उनका वीडियो वायरल हो गया। 90 के दशक की यह मशहूर अदाकारा 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के अगले सीजन में जज की भूमिका में नजर आएंगी।
Trending Videos
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' सेट के बाहर कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। शूट के बाद उन्होंने पैपराजी से बड़े ही अच्छे लहजे में गुजारिश की कि उनकी फोटो खींचते और वीडियो बनाते हुए ज्यादा जूम न करें।

Karisma Kapoor asking Paparazzi not to Zoom too much
by
u/Red99it in
BollyBlindsNGossip
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजर्स ने किए कमेंट
इस छोटी सी बातचीत ने तुरंत ही ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजर ने लिखा, 'यह कितनी अजीब बात है कि इतनी बड़ी उम्र के लोगों को भी यह बात समझानी पड़ती है!' एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह सच में बहुत दुख की बात है।'
एक और यूजर ने टिप्पणी की, 'ब्रेकिंग न्यूज- दो बच्चों की मां, एक जानी-मानी अभिनेत्री और सबसे अहम बात- एक महिला, कुछ बड़े हो चुके पुरुषों से यह गुजारिश कर रही है कि वे थोड़ा ढंग से पेश आएं और तमीज में रहें।'

सेलेब्स और पैपराजी के रिश्ते पर बहस
इस घटना ने एक बार फिर से मशहूर हस्तियों और पैपराजी के बीच के रिश्तों पर बहस छेड़ दी है। वीडियो ने यह सवाल भी उठाया है कि सार्वजनिक जगहों पर सीमाओं का ध्यान रखना और एक-दूसरे से तमीज से पेश आना कितना जरूरी है।

'दांत टूटा, चेहरा सूज गया' स्प्लिट्सविला 16 की प्रतियोगी प्रीत के साथ हुआ हादसा; बयान किया दर्द भरा किस्सा
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@therealkarismakapoor
करिश्मा को मिले अवॉर्ड
करिश्मा कपूर 1990 के दशक में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्हें एक 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड' और चार 'फिल्मफेयर अवॉर्ड' मिल चुके हैं।
करिश्मा का वर्कफ्रंट
करिश्मा को आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था। उनकी आने वाली वेब सीरीज 'ब्राउन' भी पाइपलाइन में है। इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

कमेंट
कमेंट X