सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किसी ने किया है एमबीए तो कोई है इंजीनियर, जानें कितने पढ़े लिखे हैं आपके पसंदीदा टीवी स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 28 Mar 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Roopali ganguly to Ram Kapoor know the education of famous Tv stars
राम कपूर, मोहसिन खान, रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे के सितारे हर हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करते हैं और फैंस भी जमकर उन पर प्यार लुटाते हैं। टीवी के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो अपने अभिनय के अलावा डांस और दूसरे स्किल से भी फैंस को प्रभावित करते हैं। साथ ही बहुत से मशहूर कलाकार अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी बहुत अच्छे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आपके पसंदीदा सितारों की पढ़ाई की बारे में।

Trending Videos
Roopali ganguly to Ram Kapoor know the education of famous Tv stars
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : instagram/divyankatripathidahiya

दिव्यांका त्रिपाठी

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्यांका ने नेहरु इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है। उन्होंने माउंटेनियरिंग का कोर्स किया है। इतना ही नहीं वो राइफल शूटिंग भी जानती हैं। दिव्यांका को 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से घर घर में पहचान मिली थी। इसके बाद स्टार प्लस के शो 'कितनी मोहब्बत है' में इशिता भल्ला के किरदार से उन्होंने लोगों को अपना फैन बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roopali ganguly to Ram Kapoor know the education of famous Tv stars
Karan Singh Grover - फोटो : file photo

करण सिंह ग्रोवर

टीवी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी में' एक खलनायक की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो टीवी शो 'दिल मिल गए' में नजर आए थे। इस शो से उन्हें बहुत सफलता मिली थी। करण ने बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की है।

Roopali ganguly to Ram Kapoor know the education of famous Tv stars
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राम कपूर

राम छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता तो हैं ही साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीता है। राम कपूर ने लॉस एंजेलिस से एक्टिंग में मास्टर्स की डिग्री ली है। उन्होंने 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो से सफलता हासिल की है। इसके अलावा वो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'मेरे डैड की मारुती' जैसी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
Roopali ganguly to Ram Kapoor know the education of famous Tv stars
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

रुपाली गांगुली

अनुपमा शो से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली रुपाली गांगुली ने होटल मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन किया है। इन दिनो उनके 'अनुपमा' के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा शो 'परवरिश' और 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में भी उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed