{"_id":"61d6c8a8fcfbc1263e5d3ebc","slug":"bhojpuri-actress-rani-chatterjee-will-make-appearance-in-popular-tv-serial-sindoor-ki-kimat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rani Chatterjee: छोटे परदे के इस धारावाहिक में हुई रानी चटर्जी की एंट्री, नए साल के जश्न में लूट ली महफिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Rani Chatterjee: छोटे परदे के इस धारावाहिक में हुई रानी चटर्जी की एंट्री, नए साल के जश्न में लूट ली महफिल
रानी चटर्जी लौट आई हैं। नए साल में नए नखरों के साथ। भोजपुरी फिल्मों में अपने जलवे लुटाने के बाद रानी चटर्जी ने ओटीटी पर खुद को खूब रीचार्ज किया है। टेलीविजन पर वह इन दिनों स्पेशल अपीयरेंस के खूब पैसे चार्ज कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसी ही एक अपीयरेंस दी दंगल टीवी के पॉपुलर सीरियल "सिंदूर की कीमत" के एक खास एपीसोड के लिए। नए साल का ये धमाकेदार स्पेशल एपिसोड रानी चटर्जी की मौजूदगी से गुलजार हुआ। उनके साथ धारावाहिक के अवस्थी परिवार ने जमकर डांस किया है।
2 of 5
सिंदूर की कीमत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक धारावाहिक "सिंदूर की कीमत" में अब भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी नजर आने वाली हैं। जी हां, इस शो में रानी चटर्जी का ग्लैमरस डांस दर्शक देख पाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि रानी चटर्जी धारावाहिक "सिंदूर की कीमत" में क्या कर रही हैं और उनकी एंट्री इस शो में कैसे हुई है? तो चलिए हम आपको बताते हैं मामला विस्तार से।
3 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल इस सीरियल में नए साल का धमाकेदार जश्न मनाया जा रहा है। धारावाहिक की कहानी के मुताबिक शूटिंग हो रही थी दादी के जन्मदिन उत्सव की जिसमें पूरा अवस्थी परिवार सेलेब्रेशन के मूड में दिखा। और, ऐसे में रानी चटर्जी के बवाल डांस और उनके ठुमकों ने सभी को उत्सव के रंग में रंग दिया। रानी चटर्जी ने इस मौके पर कमाल का डांस किया और उनके साथ अवस्थी परिवार के सारे लोगों ने जम कर ठुमके लगाए। धमाकेदार ढंग से सभी ने नया साल मनाया और केक काटकर इस खुशी के मौके को ग्रैंड लेवल पर सेलेब्रेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रानी चटर्जी इस गाने में ब्लू कलर के ड्रेस में दिलों को लूटती नजर आ रही हैं। कपड़ों से मैच करती चूड़ियां, माथे पर ज्वेलरी और आकर्षक झुमके के साथ जब रानी ने इस गाने में ठुमका लगाए तो शूटिंग पर मौजूद लोगों ने भी अपने दिल थाम लिए।
विज्ञापन
5 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के निर्देशक बताते हैं कि रानी चटर्जी की इस शो में एंट्री की एक बैक स्टोरी भी है। उसके लिए आपको फ्लैशबैक में जाना होगा। मामला ये है कि रानी चटर्जी यहां अपना ही किरदार कर रही हैं। अतीत की कहानी यह है कि रानी चैरिटी जुटाती थीं और उस आश्रम को दान करती थी जहां मिश्री का पालन-पोषण हुआ, इस तरह वह मिश्री को जानती है। धारावाहिक की कहानी में आया ये खास ट्विस्ट रानी चटर्जी के डांस परफॉर्मेंस के साथ ही सामने आएगा। और, साथ ही दर्शकों को मिश्री के साथ उनके जुड़ाव की वजह भी पता चलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।