फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 14 में फूट फूटकर रोईं देवोलीना, बोलीं- बहुत कुछ सहा, जिसके पिता नहीं होते उसे सब सताते हैं

Fri, 05 Feb 2021 02:14 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 05 Feb 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
big boss 14 contestants devoleena bhattacharjee cries by remembering her father
देवोलीना - फोटो : colors

टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रिएलिटी शो माना जाने वाला बिग बॉस अपने कंटेस्टेंट की हरकतों की वजह से चर्चा के चरम पर है। घर के सदस्यों के झगड़े और पब्लिसिटी स्टंट दर्शकों में भी उत्सुकता बनाए रख रहे हैं। इन सबके बीच एक बार फिर से एक सदस्य को रोते देखा गया। देवोलीना भट्टाचार्य शो में फूट फूटकर रोते लगीं।

big boss 14 contestants devoleena bhattacharjee cries by remembering her father
देवोलीना, राखी - फोटो : colors

देवोलीना भट्टाचार्य राखी सावंत से अपना दुख साझा करती नजर आईंं। उन्होंने कहा कि जिसके पिता नहीं होेते उसे सब सताते हैं। समाज में उनकी इज्जत नहीं की जाती और लोग उनसे गलत तरीके से व्यवहार करते हैं।

big boss 14 contestants devoleena bhattacharjee cries by remembering her father
देवोलीना - फोटो : colors

देवोलीना ने बचपन के मुसीबतों से भरे समय को याद करते हुए कहा कि वह 11 साल की थीं जब उनके पिता का निधन हो गया था। वे तीन भाई बहन थे। घर चलाने का जिम्मा मां पर आ गया था। उनकी वे अकेले जॉब करती थीं और बच्चों की परवरिश भी। वहीं पिता के जाने के बाद से ही उनकी मां बीमार पड़ गई थीं और उन्हें दौरे पड़ने लगे थे। उस हालत में भी वे नौकरी पर जाया करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
big boss 14 contestants devoleena bhattacharjee cries by remembering her father
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram/devoleena

देवोलीना ने एक दुखद घटना को याद करते हुए बताया कि उनकी मां काम पर चली गई थीं और छोटा भाई मैदान में दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी एक दोस्त साइकिल से गिर पड़ा। दूसरे दोस्त ने इसका इल्जाम देवोलीना के भाई पर लगा दिया। उस बच्चे की मौसी ने बिना पूछे और जांचे देवोलीना के भाई को दो जोरदार थप्पड़ मार लगा दिए। वह कहती हैं कि हमारे साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पीठ पर कोई बोलने वाला नहीं थी। इस घटना को याद कर वह काफी रोईं। 

विज्ञापन
big boss 14 contestants devoleena bhattacharjee cries by remembering her father
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter

देवोलीना आगे बताती हैं कि वो परिवार इतने पर ही नहीं माना। जब मेरी नानी ने उनका विरोध किया तो उनके दो पुरूषों ने इतनी जोर से दरवाजा मारा कि नानी की अंगुली टूट गई। हमारे साथ बेहद बुरा बर्ताव किया गया। पिता के नहीं होने की वजह से समाज ने हमें काफी दुख पहुंचाया। हमने ये सबकुछ बर्दाश्त किया है। मैं जानती हूं कि दुनिया बुरे लोगों से भरी पड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed