{"_id":"621389ced30e570b474c1820","slug":"bigg-boss-11-fame-mehjabi-siddiqui-has-left-the-glamor-industry-for-religion-decided-to-always-wear-hijab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mehjabi Siddiqui: मजहब के लिए अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ी ग्लैमर इंडस्ट्री, हमेशा हिजाब पहनने का लिया फैसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Mehjabi Siddiqui: मजहब के लिए अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ी ग्लैमर इंडस्ट्री, हमेशा हिजाब पहनने का लिया फैसला
जायरा वसीम और सना खान ने फिल्मी दुनिया को अचानक ही अलविदा कहकर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों ने हिजाब पहनने का फैसला लिया। वहीं, अब ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रही महजबी सिद्दीकी ने भी हिजाब पहनने के एलान किया है। इस बात की जानकारी महजबी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट में महजबी ने बताया है कि उन्होंने अल्लाह के रास्ते पर चलने का फैसला किया है और अब वह हमेशा ही हिजाब में रहेंगी।
महजबी सिद्दीकी ‘बिग बॉस 11’ में बतौर कॉमनर नजर आई थीं। इस शो के बाद ही उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुईं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं ये इसलिए लिख रही हूं क्योंकि मैं 2 साल से बहुत परेशान थी। मुझे कुछ नहीं समझ आ रहा था कि ऐसा क्या करूं जिससे मुझे सुकून मिले।'
2 of 5
महजबी सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे महजबी सिद्दीकी ने लिखा, ‘इंसान जब गुनाह करता है तो उस गुनाह की लज्जत तो थोड़ी देर में खत्म हो जाती है, लेकिन गुनाह कयामत तक रहता है। मैंने महसूस किया कि मैं अपनी असल जिंदगी को भूलकर दुनिया के दिखावे वाली जिंदगी जी रही थी। अल्लाह की नाफरमानी करके इंसान को कभी सुकून नहीं मिल सकता है। आप चाहे लोगों को खुश करने के लिए कितना भी अच्छा कर लो और चाहे कितना भी वक्त दे दो, लोग आपकी कभी कद्र नहीं करेंगे।’
3 of 5
महजबी सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
महजबी अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘इससे बेहतर है कि आप अपना वक्त अल्लाह को खुश (राजी) करने में लगाएं, जिससे मेरी और आपकी आखिरत बेहतर हो जाए। मैं सना खान बहन को 1 साल से फॉलो कर रही थी। मुझे उनकी बातें बहुत अच्छी लगती थीं। उन्हें देखकर मेरे अंदर बयान सुनने का शौक जागा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महजबी सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पोस्ट में आखिर में महजबी ने ये भी लिखा, ‘मुझे अल्लाह से तौबा करके जो सुकून मिला है वो मैं लफ्जों में बयां नहीं कर सकती। जो सुकून मैं ढूंढ रही थी वो मुझे नामाज यानी अल्लाह की इबादत करके मिला। अब से मैंने ये नियत कर ली है कि मैं हमेशा हिजाब में रहूंगी। अल्लाह मेरे गुनाहों को माफ फरमाए और मुझे नेक रास्ते पर चलने की तौफीक फरमाए।’
विज्ञापन
5 of 5
महजबी सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि महजबी सिद्दीकी बिग बॉस 11 में नजर आई थीं। इस शो में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं लेकिन शो से बाहर आने के बाद उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई हैरान रह गया था, जिस वजह से ही वह सोशल मीडिया पर छा गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।