{"_id":"59f421df4f1c1bdb538b98cb","slug":"bigg-boss-11-sapna-aget-angry-and-show-red-face-to-this-member","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: क्यों गुस्से से लाल हुईं सपना, बोलीं-तू नागिन है, पैरों से कुचल दूंगी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: क्यों गुस्से से लाल हुईं सपना, बोलीं-तू नागिन है, पैरों से कुचल दूंगी
Sat, 28 Oct 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 11 में हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के तेवर अचानक गरम होने लगे हैं। इस बार तो वह ऐसा कुछ बोली, घरवाले दंग रह गए। दरअसल, लग्जरी बजट के लिए बिग बॉस ने जेल में पूजा को एक वायरल सॉन्ग बनाने का काम दिया था, चूंकि वहां उसके साथ अर्शी और आकाश भी थे। पूजा ने गाना लिख तो लिया पर जब उसे शूट करने की बात सामने आई तो सभी घरवालों में ये उत्सुकता थी कि आखिर गाने में क्या लिखा होगा?
जो सोचा, वही सही निकला, पूजा के गाने में आकाश और अर्शी के बारे में तो पॉजीटिव लिखा था, जबकि अधिकांश के बारे में नैगेटिव। पता चलते ही सपना अचानक भड़क गई। उसका गुस्सा पूजा की बजाय अर्शी पर फूट पड़ा। सपना का आरोप था कि पूजा ने उसके बारे में ये लाइनें अर्शी के कहने पर लिखी हैं।
3 of 4
सपना ने अर्शी को धमकी देते हुए कहा कि तू नागिन है, तुझे अपने पैरों से कुचल दूंगी। पहली बार जहां सपना का रोद्र रूप घरवालों के सामने आया, वहीं अर्शी के तेवर ठंडे पड़ते दिखे। उसे डर था कि सपना कहीं उसकी बाहरी जिंदगी के कारनामे यहां सबके सामने उजागर न कर दे, उसे घरवालों की चिंता थी।
खैर, इनके सबसे बीच सपना और हिना के बारे में लिखी लाइनों को बदलकर पूजा इन्हें शूट करवाती हैं। विकास और शिल्पा ने इस वीडियो को शूट करने में ढिंचैक पूजा की मदद की। अंत में सभी घरवालों के बीच में वह रैप गीत चलाया जाता है। देखना ये है कि आने वाले दिनों में ये लड़ाई कितनी आगे जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।