खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस' सीजन 12 का इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि शो का दूसरा प्रोमो भी सामने आ गया है। इस बार का प्रोमो बीते सभी सीजन से अलग है जिसे देखकर आप इतना जरूर कह सकते हैं कि 'बिग बॉस' सीजन 12 सबसे अलग होने वाला है, क्योंकि इस प्रोमो में सलमान खान मामा-भांजे की स्टोरी को बड़े ही अलग ढंग में बता रहे हैं....
2 of 4
TV Show
प्रोमो में सलमान खान कुर्ते पायजामा में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह मामा-भांजे की स्टोरी बता रहे हैं। इस प्रोमो में भांजा अपने मामा से पूछे बिना कोई काम नहीं कर रहा है। शादी के लिए लड़की के नाम पूछने पर भी वह अपने मामा से आज्ञा ले रहा है। खाना-पीना नहाना और धोना सब मामा जी के कहने पर ही किया जा रहा है।
बता दें कि इस बार शो में 3 कॉमनर और 3 सेलिब्रिटीज जोड़ी होंगी। कुल 21 कंटेस्टेंट्स में से ये 12 कंटेस्टेंट होंगे। बाकी बचे 9 कंटेस्टेंट में से 3 सेलिब्रिटीज और 6 कॉमनर होंगे। कौनसे 6 कॉमनर कंटेस्टेंट्स शो में एंट्री करेंगे इस बात का खुलासा सलमान खान शो की ओपनिंग पर करेंगे और दबंग खान ही जोड़ी बनाकर घर के अंदर प्रवेश करवाएंगे। ये सब जानने के बाद साफ हो गया है कि इस बार का बिग बॉस दर्शकों को और भी ज्यादा एंटरटेन करने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Bigg Boss promo
इससे पहले रिलीज हुए शो के प्रोमो में सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आ रहे थे। क्लास में कई सारे लोग मौजूद थे जो कि जोड़ियों में नजर आ रहे थे। वीडियो में सलमान खान जोड़ियों से बात करते हुए नजर आ रहे थे। क्लास में मौजूद जोड़ियां सास-बहु, बहन-बहन और दोस्तों की नजर आ रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।